दिसम्बर २००९ / December 2009

    image

    इस बार की शीर्ष कथा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2010 के दलित फोकस पर केन्द्रित है. यहाँ शामिल चार भाषाओं – अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी और तमिल – के छह दलित लेखकों का लेखन इस प्रचलित मान्यता का एक सर्जनात्मक प्रतिवाद तो है ही कि वह लेखन दलित राजनैतिक आंदोलन का एक सीधा उप-उत्पाद है, वह उस राजनीति का भी एक प्रतिवाद है जो दलित लेखन के एकाश्म, अपवर्जी आख्यान होने के अपने कन्स्ट्रक्ट को लगभग एक स्वयंसिद्ध तथ्य की तरह प्रस्तुत करती है. दलित एक्टिविस्ट काँचा इलैया के ‘मायथो-हिस्टोरिकल’ प्रवचन और फीचर के अन्य ‘गल्पात्मक’ मज़मूनों के बीच भी एक तरह का द्वन्द्वमूलक संबंध लक्ष्य किया जा सकता है.

    पंजाबी के रैडिकल वामपंथी लाल सिंह दिल और हिन्दी में दलित लेखन को स्थापित करने वाले लेखकों में से एक ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविताओं में जहाँ, काँचा की तरह अन्य की एक विचारधारात्मक छवि है वहीं देसराज काली, बामा और अजय नावरिया की कहानियों में आत्म और अन्य की पारस्परिकता का गल्प कई जटिल और अपूर्वानुमेय संरचनाओं में निर्मित होता है. ये पाठ याद दिलाते हैं कि अस्मिता के सभी संघर्ष न सदैव एकस्क्लूजिव होते हैं ना सदा वैसे बने रहते हैं; उन्हें एलियनेट करने वाली राजनीति को यह अवश्य पहचान सकना चाहिये कि अपनी ‘प्रदत्त’ सार्वभौमिकता के बरक्स इन संघर्षों को ‘सीमित’ समझना मनुष्य मात्र की पीड़ा, उसके दमन और उसके मुक्ति के स्वप्न का एक सुप्रीमेसिस्ट नकार है.

    दलित लेखन में प्रतिनिधित्व एक बेहद समस्यात्मक पद रहा है इस तथ्य की पृष्ठभूमि में यह शीर्ष कथा खुद लेखकों/उनके अनुवादकों के चुने हुए मजमूनों से बनी है एक कांचा इलैया के अपवाद को छोड़कर जिन्होंने विकट निजी समस्याओं के चलते यह काम हम पर छोड़ दिया. हमें उम्मीद है यह फेस्टिवल, निर्देशक नमिता गोखले की प्रत्याशाओं के अनुरूप, भारतीय दलित लेखन के लिए अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोज़र का एक सुअवसर बन पायेगा.

    This issue’s lead story highlights the Dalit Focus at the Jaipur Literature Festival, 2010. The writings presented here – six authors from four languages: English, Hindi, Panjabi, Tamil – are not only a creative negation of the popular myth that Dalit writing is a by-product of the Dalit political movement, but are also a serious challenge to the politics that constructs Dalit writing as a monolithic, exclusivist narration and presents it as fact — which is also reflected in a kind of dialectical relationship between the ‘mytho-historical’ text of the Dalit activist Kancha Ilaiah and the other ‘literary’ texts presented here.

    Whereas, in the poems of Lal Singh Dil, the radical leftist from Punjab, and Omprakash Valmiki, one of the writers responsible for establishing a Hindi Dalit literature, one can see, as in Kancha Ilaiah, that a kind of ideological Other is inevitable; in the stories of Desraj Kali, Ajay Navaria and Bama, we find more complex and unexpected representations of the mutuality of the Self and the Other. These texts are a reminder that identity struggles/discourses are never entirely exclusivist, nor do they remain so for long; the politics that alienates them in India by considering their struggles ‘limited’ — as opposed to the ‘given’ universality of its own — can barely conceal that such an alienation is merely a supremacist belittling of the pain, the repression, and the dreams of freedom of all human beings.

    Representation in Dalit writing has always been an extremely problematic point. Therefore, the pieces included in this lead feature have been selected by the authors/translators themselves (barring Kancha Ilaiah who, due to some personal issues, left the task to us). We hope that the festival proves, as Director Namita Gokhale hopes, an occasion for bringing a wider international exposure to Indian Dalit writing.

फीचर्स / Features

featuredimage मंटो की बम्बई / Manto’s Bombay

महान उर्दू कथा लेखक सआदत हसन मंटो की बम्बई – ‘सबको मौका देने वाली नगरी’ – चालों, दादाओं और तवायफों की, अनोखे कॉस्मोपॉलिटनिज़्म की और अब अकल्पनीय नज़र आने वाले धार्मिक सद्भाव की नगरी भी थी. मैट रीक और आफ़ताब अहमद के इन नए अनुवादों में बम्बई अपने इस स्वरुप में मानो फिर से लौटती है. फीचर में मंटो की दो कहानियों – जानकी और पैरन – और दो निबन्धों के साथ साथ अनुवादकों का लिखा मंटो की बम्बई का परिचय भी शामिल है.

पिछले कुछ बरस मंटो के पुनराविष्कार के बरस रहे हैं लेकिन मंटो हमेशा यहीं थे, हमारे आसपास क्योंकि मंटो हमसे संवाद कर रहे थे. ये अनुवाद उस संवाद के प्रतिनिधि हैं जो मंटो ने हमसे – अपने भविष्य के पाठकों – से शुरू किया था.

The great Urdu fiction writer, Saadat Hasan Manto’s Bombay – ‘the land of opportunities’ – was also a land of chawls, dadas and prostitutes, of strange cosmopolitanism and of a now unimaginable inter-faith harmony. These wonderful new translations by Matt Reeck and Aftab Ahmed, of Manto’s writing about Bombay, bring all of this back. The feature has two short stories – Janaki and Pairan, two non-fiction pieces – Why I Don’t Go To The Movies and Women and the Film World and a short introduction by the translators.

The last few years have seen a kind of rediscovery of Manto but he has, perhaps, always been there because he talked to us. These translations represent the dialogue Manto initiated with us, his future readers.

featuredimage जिस वर्ष भास की खोज हुई / The Year Bhasa was Discovered

1909 में त्रिवेन्द्रम के पंडित गणपति शास्त्री ने संस्कृत नाटककार भास के तेरह नाटकों की पाँडुलिपि – भासनाटकचक्र – की खोज की थी. इस असाधारण खोज की शताब्दी के अवसर पर हम भास के तीन आधुनिक निर्देशकों कावालम नारायण पणिक्कर, हबीब तनवीर और रतन थियम से हिन्दी कवि और संस्कृत अध्येता संगीता गुंदेचा के तीन साक्षात्कार प्रस्तुत कर रहे हैं. अपने अपने विलक्षण ढंग से इन तीनों दिग्गजों ने भास की पुनर्व्याख्या की है और ऐसा करते हुए ख़ुद नाट्यशास्त्र की भी. ये साक्षात्कार भास, नाट्यशास्त्र, यथार्थवाद और कई सुलभ द्विक विरोधों – लोक/शास्त्र, देसी/मार्गी, परंपरा/आधुनिकता, पश्चिमी/भारतीय – पर दुर्लभ अंतर्दृष्टि से संपन्न हैं. फीचर में भास के एक नाटक प्रतिमानाटकम् का गिरिराज किराड़ू द्वारा किया गया पठन भी शामिल है.

In 1909, Pt. Ganpati Shastri of Trivandrum discovered thirteen manuscripts by the Sanskrit playwright Bhasa, the Bhasanatakachakra. Celebrating the first centenary of this extraordinary discovery, we present here Hindi poet and Sanskrit scholar Sangeeta Gundecha’s dialogues with three great contemporary directors who have staged Bhasa’s plays – Kavalam Narayan Panikker, Habib Tanvir and Ratan Thiyam. In their own unique ways, these masters have reinterpreted Bhasa and, in doing so, they have also reinterpreted the Natyashastra. These interviews are full of rare insight into Bhasa, Natyashastra, realism and many commonplace dualisms: folk/classical, margi/desi, tradition/modernity, Indian/western. The feature also has a reading of Bhasa’s play Pratimanatakam by Giriraj Kiradoo.

featuredimage मैंने फिराक़ को देखा था / I Saw Firaq

फिराक़ गोरखपुरी एक महान लेखक से कुछ अधिक थे. फ़ैज, प्रेमचंद और निराला की तरह वे उस दौर में हुए जो लेखकों को ‘लेखक से कुछ अधिक’ होने का मौका देता था. फिराक़ अपने इर्द-गिर्द फैले किस्सों में भी उतने ही जीवित हैं जितने उस शायरी में जिसने उन्हें उपमहाद्वीप के महानतम लेखकों में से एक बनाया.

फिराक़ की शायरी और उस पर खुद उनके एक बयान के फिराक़ के शागिर्द रहे नुरूल हसन द्वारा किये गये ख़ूबसूरत अंग्रेजी अनुवाद हमें इन सारी चीज़ों से फिर से गुजरने का मौका देते हैं उस अंग्रेजी जबान में जिसे खुद फिराक़ ने, नुरूल हसन की तरह, बरसों पढ़ाया.

Firaq Gorakhpuri was more than a great writer. Like Faiz, Premchand and Nirala, he lived in an era that allowed writers to be more than just writers. Firaq continues to live as much in the aura of the anecdotes around him, as in the poetry that made him one of the greatest writers in the subcontinent.

Firaq’s poems (translated by his former student Noorul Hasan), followed by a piece Firaq wrote about his poetry, give us a chance to relive all this in English — a language Firaq, like Noorul Hasan, taught for many years.

featuredimage ये कवितायें मेरे लिये अंत हैं: दिलीप चित्रे / These Poems Are The End For Me: Dilip Chitre

One word that defines Dilip Chitre is ‘unconventional’. Except the manner of his death, everything remained unconventional about this Marathi and English poet. It is too early to say what Dilip Chitre’s absence will do to the Indian literary scene, but it’s effects are already being felt. As a tribute, we have here some of his poems, translated by one of the close friends of his last years, the Hindi poet Tushar Dhawal.

शायद जो एक शब्द दिलीप चित्रे को परिभाषित करता है वह है ‘गैर-पारंपरिक’. एक मृत्यु के ढंग को छोड़कर इस मराठी-अंग्रेजी कवि के बारे में सब कुछ गैर-पारंपरिक ही रहा. यह कह सकना अभी संभव नहीं कि उनकी अनुपस्थिति का भारतीय साहित्यिक संसार पर क्या असर पड़ेगा लेकिन वह महसूस अभी से होने लगी है. उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत है अंतिम बरसों में उनके करीबी मित्र रहे युवा हिन्दी कवि तुषार धवल के किये हुए उनकी कविताओं के अनुवाद.

featuredimage पड़ौस I / Padaus I

साहित्य के अलावा सब दूसरे कला रूपों – सिनेमा, चित्रकला, संगीत, नृत्य – पर लेखन के एक स्पेस के रूप में यह नया फीचर कल्पित है. सिनेमा पर एकाग्र इसके पहले संस्करण में फेदेरिको फेल्लीनी की क्लैसिक पर प्रमोद सिंह का चंचल, काव्यमय गद्य और आकी काउरिसमाकी के सिनेमा पर गीत चतुर्वेदी का निबंध.

फीचर के शीर्षक के लिये हम हिन्दी कवि अशोक वाजपेयी के आभारी हैं जिन्होंने भोपाल स्थित अनूठे कला केन्द्र भारत भवन की कल्पना कलाओं के पड़ौस के रूप में की थी.

This new feature focuses on writings about cinema, painting, music, dance and art forms other than writing. Its inaugural edition, dedicated to cinema, has Pramod Singh’s meandering, poetic piece on Fellini’s classic and Geet Chaturvedi on Aki Kaurismäki’s cinema.

For the title of the feature, we are indebted to Hindi poet Ashok Vajpeyi who famously conceived Bharat Bhavan, the unique multi-art center in Bhopal, as a neighborhood of all arts.

featuredimage एक कविता III / Ek Kavita III

एक कविता में इस बार असीम कौल लिख रहे हैं लेजेंडरी ग्रीक स्त्री कवि सैफो पर, गीत चतुर्वेदी मिवोश की दुनिया के ख़त्म होने के दिन का गीत पर, और गिरिराज किराड़ू हिन्दी कवि अशोक वाजपेयी की थोड़ा-सा पर और.

This edition of Ek Kavita has Aseem Kaul on legendary Greek poet Sappho, Geet Chaturvedi on Milosz’s Song on the End of the World, and Giriraj Kiradoo on Ashok Vajpeyi’s Thoda-sa.

featuredimage किताबत V / Kitabat V

In the fifth edition of Kitabat, we have Stefan Jonsson on Lars Andersson’s novel Vägen till Gondwana, Shirish Kumar Maurya on young Hindi poet Hare Prakash Upadhyay’s debut collection Khiladi Dost aur Anya Kavitayen and Aniruddh Umath’s exceptional piece on Nirmal Verma’s latest book Chitthiyon ke Din, which also reads like a unique tribute to Nirmal Verma.

किताबत के पाँचवे संस्करण में शामिल है लार्श एंडरसन के उपन्यास वायेन टिल गोंडवाना पर स्तेफान यॉनसन और युवा हिन्दी कवि हरे प्रकाश उपाध्याय के पहले कविता संग्रह खिलाड़ी दोस्त और अन्य कवितायें पर शिरीष कुमार मौर्य के निबंध और निर्मल वर्मा की नयी किताब चिठ्ठियों के दिन पर अनिरूद्ध उमट का गद्य जो खुद निर्मल के लिये एक अनोखे ट्रिब्यूट की तरह भी पढ़ा जा सकता है.

featuredimage लोक-प्रिय VI / Lok-Priya VI

लोक-प्रिय में पेश-ए-खिदमत है मुकुल केशवन की एक और बेहतरीन कविता, बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज़ अली से प्रभात रंजन की बातचीत और हिन्दी फिल्मों की बेमिसाल अदाकारा मीना कुमारी की शायरी नुरूल हसन के अंग्रेजी अनुवाद में.

In this edition of Lok-Priya: Another poem by Mukul Kesavan, Prabhat Ranjan’s interview with Bollywood director Imtiaz Ali, and Noorul Hasan’s English translations of actress Meena Kumari’s shayari.

सम्पादकीय / Editorial

दिसम्बर २००९ / December 2009

भारत के ‘नये साम्यवाद’ के बारे में एक अनुमानवादी सम्पादकीय

A Speculative Editorial about India’s “New Communism”

कथा / Fiction

The Road To Gondwana (An Excerpt): Lars Andersson

1920 के दशक में एक बीस साला घुमक्कड़, जहाज पर कोयला भरने का काम कर रहा स्वीडी नौजवान भारत आया और ठीक अपने बीसवें जन्मदिन पर उसने अपना जहाज छोड़ दिया, उसके ठीक पचास साल बाद इस आवारागर्द, हैरी मार्टिनसन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला – यह सब तथ्य है; मार्टिनसन से मिलता जुलता और उनकी ही किताबों के एक किरदार के नाम वाला एक व्यक्ति मार्टिन टोमासन 1924 में भारत आता है जहाँ बम्बई बंदरगाह पर एक धोबिन पुष्पी के साथ उसका अनूठा संबंध शुरू होता है – यह लार्श एंडरसन के उपन्यास वायेन टिल गोंडवाना का कथ्य हैः एक वास्तविक लेखक के जीवन को एक मुक्त फैंटेसी में बदलते खुद उसी की आविष्ट लिरिकल शैली में लिखे गये इस असाधारण स्वीडी उपन्यास का एक अंश (तेजी ग्रोवर के सौजन्य से) मारलेन डेलार्जी के अंग्रेजी अनुवाद में.

In the 1920s, Swedish writer Harry Martinson came to India as a runaway steamship stoker, abandoning his ship in Bombay just at the time of his 20th birthday, and exactly 50 years from there on he was awarded the Nobel Prize for Literature – that’s fact. A person curiously resembling Martinson and bearing a name from his books, Martin Tomasson, comes to India in 1924 and there begins his amazing relationship with an Indian washerwoman on the port of Bombay – this is Lars Andersson’s novel Vägen till Gondwana that turns a ‘real’ author’s life into a free-wheeling fantasy, imitating his own haunting, lyrical idiom. We thank Teji Grover for making an excerpt of this extraordinary piece of fiction available to us, in Marlaine Delargy’s English translation.

किस्सा बेसिर पैर: प्रभात त्रिपाठी

An excerpt from Prabhat Tripathi’s new, unpublished novel.

प्रभात त्रिपाठी के नये, अप्रकाशित उपन्यास का एक अंश

समीक्षा: भूतनाथ

A Hindi story by Bhootnath.

भूतनाथ की हिंदी कहानी.

Lunch for Superheroes: Shrimoyee Nandini Ghosh

श्रीमोयी नंदिनी घोष की अंग्रेजी कहानी.

A story in English by Shrimoyee Nandini Ghosh.

पीरू हज्जाम उर्फ़ हज़रत जीः अनवर सुहैल

A story in Hindi by Anwar Suhail.

अनवर सुहैल की हिंदी कहानी.

घर: शमीमुद्दीन अंसारी

Shamimuddin Ansari’s Hindi story.

शमीमुद्दीन अंसारी की हिंदी कहानी.

The Will: Sharath Komarraju

शरथ कुमारराजू की अंग्रेजी कहानी.

A story in English by Sharath Komarraju.

कथेत्तर / Non-Fiction

मैं चुपके से कहता अपना प्यार: जॉन बर्ज़र

John Berger’s fascinating piece in memory of Nazim Hikmet — in which it is near- impossible to ascertain whether the ‘memories’ it describes are real or imaginary — in an equally fascinating Hindi translation by Bharatbhooshan Tiwari.

जॉन बर्ज़र का नाजिम हिकमत की स्मृति में सम्मोहक गद्य, जो यह तय कर सकना बहुत मुश्किल कर देता है कि वह स्मृति ‘वास्तविक’ है या ‘काल्पनिक’; भारतभूषण तिवारी के उतने ही सम्मोहक हिन्दी अनुवाद में.

जीवन महाकाव्य: राय आनंद कृष्ण और व्योमेश शुक्ल

Hindi poet Vyomesh Shukla’s dialogue on art critic Rai Krishna Das, with his son and well-known art historian Rai Anandkrishna, is also a dialogue about Kashi and its elite of the nineteenth century, the ‘Kashi Renaissance’ and its leading personality Bhartendu Harishchandra, and some of Hindi’s old ‘in-house’ controversies – the ‘myth of Premchand’s poverty’ and the mystery behind the first modern, canonical critic Ramchandra Shukla’s appointment in the Hindi Department of the Benares Hindu University.

कलावंत रायकृष्णदास के बारे में उनके पुत्र, जाने माने कलाइतिहासकार राय आनंदकृष्ण से हिन्दी कवि व्योमेश शुक्ल का संवाद जो काशी और उसके उन्नीसवीं सदी के ‘रईसों’, ‘काशी नवजागरण’ और उसके शीर्ष व्यक्तित्व भारतेंदु हरीशचन्द्र और हिन्दी के कुछ पुराने इन-हाउस विवादों – ‘प्रेमचंद की गरीबी का मिथक’ और पहले आधुनिक, कैननिकल आलोचक रामचन्द्र शुक्ल की बीएचयू में नियुक्ति – पर भी एक संवाद है.

A Poet Bursting into Color: Teji Grover

कैनवस और रंगों के साथ उनके एडवेंचर्स के बारे में कवि तेजी ग्रोवर का गद्य

Teji Grover on when writers turn to painting.

Notes on Comfort: Akhil Katyal

‘आराम के विमर्श’ पर अखिल कात्याल का ललित निबंध, अंग्रेजी में
Akhil Katyal’s essay on the ‘rhetoric of comfort’.

कविता / Poetry

सब अनर्थ है कहा अर्थ नेः रमेशचंद्र शाह

6 Hindi poems by Ramesh Chandra Shah.

रमेशचंद्र शाह की छह हिंदी कविताएँ.

Wicked Woman: Nirupama Dutt

निरुपमा दत्त की चार कविताएँ.

4 poems by Nirupama Dutt.

तुम्हारी कोहनी के एवज: मैट रीक

3 Hindi poems by Matt Reeck.

मैट रीक की तीन हिन्दी कविताएँ.

Moving On: Anand Vishwanadha

आनंद विश्वनाधा की पाँच अंग्रेजी कविताएँ.

5 poems in English by Anand Vishwanadha.

A Princess Is Never Born, But Made: Nandini Dhar

नंदिनी धर की दो अंग्रेजी कविताएँ.

Two poems by Nandini Dhar.

चिट्ठियाँ जहाँ ख़त्म होती हैं, वे मृत्यु के अक्षर होते हैं: गौरव सोलंकी

4 Hindi poems by Gaurav Solanki.

गौरव सोलंकी की चार हिंदी कविताएँ.

This Poem: Deepika Arwind

दीपिका अरविन्द की पाँच अंग्रेजी कविताएँ.

5 English poems by Deepika Arwind.