मार्च + जून २०१० / March + June 2010

फीचर्स / Features

ए वंडरफुल स्टूडियो: गाँव के प्रतिनिधि / A Wonderful Studio: The Represented Village

फीचर्स / Features

इस खंड में वे पाठ और व्यक्तित्व शामिल हैं जिन्हें (उत्तर) भारतीय गाँव का कैननिकल प्रतिनिधि माना जाता हैः प्रेमचंद (कफ़न), फणीश्वरनाथ रेणु, राही मासूम ऱजा (आधा गाँव), महबूब (मदर इंडिया), केदारनाथ सिंह (कुदाल). कफ़न और ए वंडरफुल स्टूडियो (रेणु) के नये अनुवाद, हमारे आग्रह पर, अर्शिया सत्तार और भारतभूषण तिवारी ने किये हैं. कुदाल पर कृष्ण मोहन झा का और आधा गाँव मदर इंडिया पर गिरिराज किराड़ू के निबंध तथा गाँव के समकालीन कथाकारों में प्रमुख शिवमूर्ति से प्रभात रंजन का संवाद जहाँ इस समस्यामूलक प्रतिनिधत्व के विभिन्न पक्षों को पढ़ने का प्रयास करते हैं वहीं विनोद कुमार शुक्ल के उपन्यास खिलेगा तो देखेंगे को वरिष्ठ आलोचक मदन सोनी ने इस तरह पढ़ा हैं कि यह अद्वितीय उपन्यास गाँव को एक विषय भर नहीं बनाता बल्कि खुद उसकी सरंचना एक पाठीय गाँव की है. रेणु के लेखन को युवा समाज विज्ञानी सदन झा ऐसे लेखन की तरह पढ़ते हैं जो देश-काल में काल को वरीयता देने पर आधारित औपनिवेशिक आधुनिकता की राष्ट्रवादी निर्मिति के बाहर संभव होता है – अपने ढब से, अपनी शर्तों पर आधुनिक और अपने लोकेल जैसा ही अनोखा, हेटेरोटोपियाई लेखन.

This section features writers/artists who are considered the canonical representatives of the (north) Indian village: Premchand, Phanishwar Nath Renu, Rahi Masoom Raza, Mehboob and Kedarnath Singh. Premchand’s Kafan and Renu’s A Wonderful Studio are in new translations by Arshia Sattar and Bharatbhooshan Tiwari respectively. Krishna Mohan Jha’s piece on Kedarnath Singh’s Kudal, Giriraj Kiradoo’s essays on Aadha Gaon(Raza) and Mother India(Mehboob), and Prabhat Ranjan’s conversation with Shivmurty, one of the leading voices in contemporary Hindi fiction, try to read various aspects of this problematic representation, whereas Madan Soni’s piece on Vinod Kumar Shukla’s Khilega to Dekhenge discovers that the novel does not merely take the village as its subject, but structures itself like one. Sadan Jha reads Renu’s work as the sort of writing that is possible only outside the nationalist constructs that give precedence to time over space- a heterotopian writing, modern on its own terms and as unusual as its locale.



ऊधो मोहि ब्रज बिसरत नाही/ The City’s Forgotten Double

फीचर्स / Features

गाँव आधुनिकता और विकास की कर्मभूमि शहर का स्वाभाविक अन्य रहा है . इस भुला दिये गये अन्य के साथ शहर का संबंध निरंतर जटिल और अन्यायमूलक होता गया है. अमित चौधरी, सुनील गंगोपाध्याय और प्रेमेन्द्र मित्रा के लेखन और लोकप्रिय सिनेमा में गाँव की निर्मितियों को प्रश्नांकित करता हुआ युवा अंग्रेज़ी लेखक सुमना रॉय का निबंध इस अन्यता और अज़नबियत का पाठ खुद अपने लेखन के बरक़्स करता है. ऋत्विक घटक के सिनेमा पर कवि और अभिनेता ट्रिना बनर्जी का शोध-पत्र निर्वासन और यात्रा के रूपकों में शहर और गाँव के संबंध को समझने की कोशिश करता है. काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास काशी का अस्सी के अपने बेजोड़ पठन में युवा आलोचक हिमांशु पंड्या एक शहर के भीतर मौज़ूद देहात द्वारा किये जा रहे समूचे संसार के देहातीकरण को भूमंडलीकरण द्वारा किये जा रहे संस्कृतियों के समरूपीकरण के विरुद्ध एक प्रभावी प्रतिरोध की तरह पढ़ते हैं. वरूण ग्रोवर का टेलिविजन पर गाँव की छवियों की कथा कहता हुआ लेख खुद और मिहिर पंड्या का अपने छोटे शहर लौटने का वृतांत ऐसे पाठ हैं जिनमें अपने अपने देहात/देहातनुमा शहरों को छोड़ चुके आख्याता उसके साथ फिर एक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं.

The village is the natural ‘other’ to the playground of modernity and progress that is the city. The city’s relationship to this forgotten other has progressively become more complex and unjust. Sumana Roy’s piece on this other-ness and alienation questions the representations of the village in the writings of Amit Chaudhuri, Sunil Gangopadhyay and Premendra Mitra, in popular cinema and, indeed, in her own work. Trina Banerjee’s paper on the cinema of Ritwik Ghatak tries to understand the metaphors of exile and travel in relation to the city and village. Himanshu Pandya’s piece on Kashinath Singh’s novel Kashi ka Assi reads the provincialization of the whole world by a village inside a city as an effective resistance against the normalization of cultures happening through globalization. Varun’s piece on representation of the village on TV and Mihir Pandya’s piece on his return to his small town are two texts in which an author who has left an almost-village home tries to reestablish a relationship with it.



(आपकी) सभ्यता के परे / Beyond (Your) Civilization

फीचर्स / Features

इस खंड के दो पाठों को आदिवासी जीवन पद्धति और आधुनिक राष्ट्र राज्य के उसके साथ विकटतर हो रहे संबंध की पृष्ठभूमि में पढ़ा जा सकता है. प्रसिद्ध गोंड-परधान चित्रकार जनगढ़ सिंह श्याम की कला पर लिखी गयी हिन्दी कवि-कथाकार उदयन वाजपेयी की पुस्तक पुस्तक जनगढ़ कलम, तेजी ग्रोवर और रुस्तम (सिंह) के अंग्रेजी अनुवाद में,उस साभ्यतिक काउंटर प्वाईंट को निरंतर कहने के साथ ही जो आदिवासी कल्पना में रहा आया है , उस व्यक्तिगत प्रतिभा की भी कथा कहती है जो एक परंपरा का पुनराविष्कार करती है. रणेन्द्र का उपन्यास ग्लोबल गाँव के देवता असुर समुदाय के समकालीन संकट का एक यथार्थवादी चित्रण है जो ‘विकास’ की आधुनिक एजेंसियों द्वारा किये जा रहे उपेक्षित समुदायों के नये हाशियाकरण की तरह पढ़ा गया है. उसके कुछ अंशों का अंग्रेज़ी अनुवाद राजेश कुमार ने किया है.

The texts in this section can be read against the backdrop of tribal life and its increasingly precarious relation to the modern nation state. Udayan Vajpeyi’s book on the art of famous Gond artist Jangadh Singh Shyam (in Teji Grover and Rustam (Singh)’s translation) tells not only the story of an individual talent rediscovering tradition, but also of the social counterpoint that has always lived in the tribal imagination. Ranendra’s novel God of the Global Village is a realistic depiction of the contemporary crisis in the Asur community, reading it as the marginalization of overlooked communities by the modern agencies of ‘progress’– an excerpt is presented here, in Rajesh Kumar’s English translation.



गाँव चलो / A Journey to the Village

फीचर्स / Features

इस खंड के सातों पाठों में एक शहरी/मेट्रोपोलिस आख्याता गाँव की यात्रा करता है. सुंदरवन के पर्यावरण संकट पर अध्ययन करने के सिलसिले में गीताश्री वहाँ जाती हैं और उनका गद्य संकट की एक प्रामाणिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ साथ लेखक के भीतर शुरू हुई यात्रा का एक व्यक्तिगत वृतांत भी बन जाता है. ‘बिहार का शोक’ कही जाने वाली कोसी से गुजर रहे अध्ययनकर्ताओं व पत्रकारों के दल में शामिल दीपिका की नज़र एक बाहरी की तटस्थता के बावजूद नेहरूवादी विकास मॉडल को शोक के असली मानव-निर्मित कारक की तरह देख पाने से नहीं चूकती है. पंजाब के गाँवों में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में भटकते हुए एनी ज़ैदी को कंकाल स्त्रियां मिलती हैं और वे पंजाब के ‘विकसित’ होने के लोकप्रिय मिथ के और ‘वर्ल्ड-क्लॉस’ विकास के हमारे सामूहिक आत्म-छल के पार देख पाती हैं. राजस्थान के गाँवों में अपनी सांवेदनिक बुनावद में गाँव के कवि प्रभात और उनके साथी विष्णु गोपाल मीणा यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जंगल बचाने के लिये मनुष्यों को विस्थापित कर रही व्यवस्था के पास मनुष्यों को बचाने के लिये कोई जुगत है कि नहीं? एक कहानी की शक्ल में लिखा गया पीयूष दईया का पाठ उत्तरांचल में स्थित है और एक शिक्षापरक उद्देश्य के लिये लिखा गया है. यह कहानी आधुनिक शिक्षा में निहित औपनिवेशिकता के सम्मुख सर्जनात्मक कल्पना के सामर्थ्य का एक बेहतर उदाहरण है. शेष खंड से भिन्न दो पाठों में व्योमेश शुक्ल और गिरीन्द्रनाथ क्रमशः प्रेमचंद और फणीश्वरनाथ रेणु के गाँवों की यात्रा करते हैं यह जानने के लिये कि उनकी खुद अपने गाँवों में कैसी और कितनी उपस्थिति है? व्योमेश के वृतांत में प्रेमचंद की स्मृति के साथ स्थानीय लोगों और सरकार जैसी एजेंसियों के बदलते बर्ताव के बीच एक महान लेखक का मरणोपरांत जीवन फिर भी किसी तरह रहता है लेकिन लगाव और दूरी के बेहतरीन संतुलन से लिखे गये गिरीन्द्र के लेख में रेणु अपने गाँव में पूरी तरह अनुपस्थित हैं, एक तरह की अंतिम, निर्विकल्प, उदास अनुपस्थिति.

In all the (seven) texts in this section, a narrator from the city travels to the village. Geeta Shree goes to the Sundarbans to study the environmental crisis there, and her text presents not only a factual report of the crisis but a description of the journey that starts inside the author as well. Deepika Arwind, part of a group of academics and journalists gone to study the sorrow of Bihar, i.e. the Kosi, does not, despite an outsider’s neutrality, shirk from seeing the Nehruvian development model as the real, man-made reason behind the sorrow. Wandering through the Public Health Centers of Punjab, Annie Zaidi meets malnourished women and sees through the popular myth of Punjab’s development’ and the mass delusion of ‘world-class’ development. Poet of the village, Prabhat, and Vishnu Gopal Meena travel through two Rajasthani villages, trying to understand whether a system that displaces human beings to save forests also has a solution to save humans. Piyush Daiya’s text, set in Uttaranchal and written as a fiction with educational motives, is a great example of the power of the creative imagination against the inherent colonialism of modern education.In the remaining two texts, Vyomesh Shukla and Girindranath visit the villages of Premchand and Phanishwar Nath Renu respectively, to find out how much and what kind of presence they retain in their own villages. In Vyomesh’s piece, one sees how, amidst the changing attitudes of the local people and governmental agencies towards the memory of Premchand, how a great writer still lives on after his death. But in Girindra’s text, finely balanced between emotion and detachment, Renu is completely absent from his village: a final, unequivocal, depressing absence.



प्रति-कल्पना / Counter-Imagination

फीचर्स / Features

दलित लेखन ने मुख्यधारा लेखन में परिकल्पित (इमेजिंड) के समांतर, अक़्सर उसके विरुद्ध, एक नया गाँव रचा है. उसके बारे में यह कहा जा सकता है कि वह भी उतना ही इमेजिंड है लेकिन उसने “गाँव” के आशयों में एक ऐसा विचलन घटित किया है कि बिना उसकी प्रति-कल्पना की सन्निधि के गाँव की कोई गाथा अब पूरी नहीं हो पायेगी. इसके साक्ष्य सुभाष नीरव और घनश्याम रंजन के हिन्दी अनुवादों में देसराज काली, भगवंत रसूलपुरी और मक्खन मान की पंजाबी कहानियों और मीना कंदसामी के अंग्रेज़ी अनुवाद में रविकुमार की तमिल कविताओं में पढ़े जा सकते हैं.

Dalit writing has often created a new village counter to the one imagined in mainstream writing. It could be said that that too is, to the same extent, imagined – but it has occasioned such a destabilization in the significations of ‘village’ that, without facing up to this counter-imagination, no story of the village can be complete. As proof of this, read the Punjabi stories by Desraj Kali, Bhagwant Rasoolpuri and Makhan Mann (in Subhash Neerav and Ghanshyam Ranjan’s Hindi translations), as well as Meena Kandasamy’s translations of Ravi Kumar’s Tamil poems.



गाँव और नये लेखकः कविता / Village and the New Writers: Poetry

फीचर्स / Features

ज्यादातर समकालीन लेखक शहरों में रहते हैं, उनमें से कई गाँवों से आये हैं. संसार को एक गाँव की तरह देखने वाली कल्पना और गाँव को भविष्य के स्थापत्य की तरह देखने वाली कल्पना के धीरे धीरे लुप्त होने के साथ साथ लेखन की संवेदन-भूमि के रूप में भी गाँव विस्थापित हुआ है. बोधिसत्व, एकांत श्रीवास्तव, विनोद पदरज हिन्दी में इस संवेदना के जाने माने कवि हैं; रॉबर्ट हक्सटेड के अंग्रेज़ी अनुवाद में कृष्ण मोहन झा की और मूल में प्रभात, मनोज कुमार झा और शरण्या की कविताएँ जहाँ संसार को एक गाँव की तरह देखने वाली कल्पना का सशक्त पुनराविष्कार हैं वहीं उमाशंकर चौधरी की कविता में एक व्यक्तिगत, सबऑल्टर्न संघर्ष को कवि एक राष्ट्रीय आख्यान से मिला देता हैः गाँव में पिता बहादुर शाह जफ़र हो जाते हैं और उनका संघर्ष 1857 का असफल विद्रोह.

Most contemporary writers live in the city; many of them have come from villages. While the imagining of the world as a village, or the village as a part of the future, has slowly disappeared, the village as the site of creative imagination has also been displaced. Bodhisattva, Ekant Srivastav and Vinod Padraj are the famous Hindi writers of this sensibility. The poems presented here, by Krishnamohan Jha (in Robert Hueckstedt’s translation), Prabhat, Manoj Kumar Jha and Sharanya Manivannan are a powerful rediscovery of an imagination that sees the world primarily as village, while Umashankar Chaudhary’s poem conflates an individual, subaltern struggle with the national narrative: the father in the village becomes Bahadur Shah Zafar, and his struggle the unsuccessful revolt of 1857.



गाँव और नये लेखकः कथा / Village and the New Writers: Fiction

फीचर्स / Features

मृदुला कोशी के अप्रकाशित, अब तक अनाम अंग्रेज़ी उपन्यास में कथा भारत के दक्षिण में केरल से अमेरिकी मिडवेस्ट तक फैली हुई है. प्रकाशित अंश में इसका मुख्य पात्र उन्नीकृष्णन हड़ताल और कम्युनिस्ट सरगर्मी के बैकड्रॉप में बरसों पुराना वह दिन याद कर रहा है जब एक स्त्री खुद को बिना कपड़ों के कैद किये जाने का प्रतिरोध करते हुए एक गाँव के बीच से निर्वस्त्र गुजर जाती है. हरे प्रकाश उपाध्याय और कुणाल सिंह के उपन्यास अंशों में दो भिन्न तरह के गाँव हैं. हरेप्रकाश की कथा में गाँव के जीवन के कुछ परिचित चित्र और शहर के साथ उसकी डॉयनमिक्स एक आत्मीय कथा-शैली में उभरते हैं जबकि कुणाल सिंह के आदिग्रामउपाख्यान में गाँव एक ऐसी डिस्टोपियाई फंतासी के कथावाचन की जगह है जिसमें कलिंग युद्ध तीसरा विश्व युद्ध बन जाता है और ‘सेनापति’ ‘राजा’ को एसएमएस से युद्ध शुरु होने की सूचना देते हैं. चरण सिंह पथिक न सिर्फ गाँव में रहते हैं वैसा ही उनका जीवन भी है. शायद इसी कारण, उनके लेखन में गाँव की उपस्थिति बहुत अंतरंग और जीवंत है. उनकी कहानी यात्रा में दो प्रतिस्पर्धी तीर्थयात्राएँ और उनके प्रति निवासियों की प्रतिक्रिया विज्ञापन-युद्ध का एक चुटीला देसी संस्करण बन जाती हैं. खंड की अंतिम कथा शरथ कुमारराजू की द क्लाक टावर है.

Mridula Koshy’s as-yet-unpublished novel ranges over Kerala and the American mid-west. In the excerpt here, the barber Unnikrishnan remembers Annakutty – a young woman who reacted with defiance when shewas caught with her lover and stripped of her clothes in an attempt to confine her to the house –against the backdrop of a rubber-tappers’ strike and Communist party machinations.There are two different sorts of villages in the novel-excerpts from Hare Prakash Upadhyay and Kunal Singh. In Hare Prakash’s story, some familiar images of village life and their dynamic with the city is explored in a personal narrative-style, whereas in Kunal’s Aadigramupakhyan, the village is the site for telling a dystopian fantasy where the Kalinga War turns into World War III and the ‘general’ informs the ‘king’ that the war has begun by sending an SMS. Charan Singh Pathik not only lives in a village but his lifestyle too is the same. Perhaps that is why the presence of the village in his writing is so intimate and lively. In his story, Yatra, two competing pilgrimages and the reaction of the villagers to them turns into a rural version of a media-war. The last piece in this feature is Sharath Komarraju’s The Clock Tower, the second story in his series of little mysteries, which plays out in a village.



देशज आधुनिकता का जन्म / The Birth of Indian Modernity

फीचर्स / Features

पुरूषोत्तम अग्रवाल की पुस्तक अकथ कहानी प्रेम की कबीर के कालखंड को देशज आधुनिकता के उदय होने के समय की तरह स्थापित करती है. इस पुस्तक पर विनोद शाही और राजेन्द्र पॉण्डेय की समीक्षाएँ और मीरां की कविता का एक नया पाठ करता हुआ माधव हाडा का लेख मिलकर इस खंड को पूरा करते हैं.

Purushottam Agrawal’s book Akath Kahani Prem Ki establishes Kabir’s period as the time of the birth of Indian modernity. This feature comprises readings of the book by Vinod Shahi and Rajendra Pandey, as well as a new reading of Mira’s poetry by Madhav Hada.



बिज्जी / Bijji

फीचर्स / Features

समकालीन भारतीय लेखकों में बिज्जी सबसे अनूठे हैं. अपना सारा जीवन जोधपुर के एक गाँव बोरूंदा में बिताने वाला यह डोकरा भारतीय आत्मा का लोक गायक है. यह अंक बिज्जी और उनके अभिन्न मित्र दिवंगत लोक कला मर्मज्ञ कोमल कोठारी के जीवन और कर्म को समर्पित है. क्रिस्टी मेरिल द्वारा अनूदित उनकी कहानी के प्रकाशन की अनुमति देने के लिये कथा के और हिन्दी कवि-कथाकार उदय प्रकाश द्वारा उन पर बनाई गई फिल्म को अपलोड करने की अनुमति के लिये हम निर्देशक और साहित्य अकादेमी के आभारी हैं.

Bijji is unique among contemporary Indian writers. He is the folk-singer of the Indian soul. This issue is dedicated to Bijji and to his dear friend, the folklorist and ethnomusicologist Komal Kothari, their life and work. We are thankful to Katha for permitting us to carry Christi Merrill’s translation of Bijji’s story, and to Uday Prakash and the Sahitya Akademi for permitting us to upload Uday’s film on Bijji.



मंटो की बम्बई / Manto’s Bombay

फीचर्स / Features

महान उर्दू कथा लेखक सआदत हसन मंटो की बम्बई – ‘सबको मौका देने वाली नगरी’ – चालों, दादाओं और तवायफों की, अनोखे कॉस्मोपॉलिटनिज़्म की और अब अकल्पनीय नज़र आने वाले धार्मिक सद्भाव की नगरी भी थी. मैट रीक और आफ़ताब अहमद के इन नए अनुवादों में बम्बई अपने इस स्वरुप में मानो फिर से लौटती है. फीचर में मंटो की दो कहानियों – जानकी और पैरन – और दो निबन्धों के साथ साथ अनुवादकों का लिखा मंटो की बम्बई का परिचय भी शामिल है.

पिछले कुछ बरस मंटो के पुनराविष्कार के बरस रहे हैं लेकिन मंटो हमेशा यहीं थे, हमारे आसपास क्योंकि मंटो हमसे संवाद कर रहे थे. ये अनुवाद उस संवाद के प्रतिनिधि हैं जो मंटो ने हमसे – अपने भविष्य के पाठकों – से शुरू किया था.

The great Urdu fiction writer, Saadat Hasan Manto’s Bombay – ‘the land of opportunities’ – was also a land of chawls, dadas and prostitutes, of strange cosmopolitanism and of a now unimaginable inter-faith harmony. These wonderful new translations by Matt Reeck and Aftab Ahmed, of Manto’s writing about Bombay, bring all of this back. The feature has two short stories – Janaki and Pairan, two non-fiction pieces – Why I Don’t Go To The Movies and Women and the Film World and a short introduction by the translators.

The last few years have seen a kind of rediscovery of Manto but he has, perhaps, always been there because he talked to us. These translations represent the dialogue Manto initiated with us, his future readers.



जिस वर्ष भास की खोज हुई / The Year Bhasa was Discovered

फीचर्स / Features

1909 में त्रिवेन्द्रम के पंडित गणपति शास्त्री ने संस्कृत नाटककार भास के तेरह नाटकों की पाँडुलिपि – भासनाटकचक्र – की खोज की थी. इस असाधारण खोज की शताब्दी के अवसर पर हम भास के तीन आधुनिक निर्देशकों कावालम नारायण पणिक्कर, हबीब तनवीर और रतन थियम से हिन्दी कवि और संस्कृत अध्येता संगीता गुंदेचा के तीन साक्षात्कार प्रस्तुत कर रहे हैं. अपने अपने विलक्षण ढंग से इन तीनों दिग्गजों ने भास की पुनर्व्याख्या की है और ऐसा करते हुए ख़ुद नाट्यशास्त्र की भी. ये साक्षात्कार भास, नाट्यशास्त्र, यथार्थवाद और कई सुलभ द्विक विरोधों – लोक/शास्त्र, देसी/मार्गी, परंपरा/आधुनिकता, पश्चिमी/भारतीय – पर दुर्लभ अंतर्दृष्टि से संपन्न हैं. फीचर में भास के एक नाटक प्रतिमानाटकम् का गिरिराज किराड़ू द्वारा किया गया पठन भी शामिल है.

In 1909, Pt. Ganpati Shastri of Trivandrum discovered thirteen manuscripts by the Sanskrit playwright Bhasa, the Bhasanatakachakra. Celebrating the first centenary of this extraordinary discovery, we present here Hindi poet and Sanskrit scholar Sangeeta Gundecha’s dialogues with three great contemporary directors who have staged Bhasa’s plays – Kavalam Narayan Panikker, Habib Tanvir and Ratan Thiyam. In their own unique ways, these masters have reinterpreted Bhasa and, in doing so, they have also reinterpreted the Natyashastra. These interviews are full of rare insight into Bhasa, Natyashastra, realism and many commonplace dualisms: folk/classical, margi/desi, tradition/modernity, Indian/western. The feature also has a reading of Bhasa’s play Pratimanatakam by Giriraj Kiradoo.



मैंने फिराक़ को देखा था / I Saw Firaq

फीचर्स / Features

फिराक़ गोरखपुरी एक महान लेखक से कुछ अधिक थे. फ़ैज, प्रेमचंद और निराला की तरह वे उस दौर में हुए जो लेखकों को ‘लेखक से कुछ अधिक’ होने का मौका देता था. फिराक़ अपने इर्द-गिर्द फैले किस्सों में भी उतने ही जीवित हैं जितने उस शायरी में जिसने उन्हें उपमहाद्वीप के महानतम लेखकों में से एक बनाया.

फिराक़ की शायरी और उस पर खुद उनके एक बयान के फिराक़ के शागिर्द रहे नुरूल हसन द्वारा किये गये ख़ूबसूरत अंग्रेजी अनुवाद हमें इन सारी चीज़ों से फिर से गुजरने का मौका देते हैं उस अंग्रेजी जबान में जिसे खुद फिराक़ ने, नुरूल हसन की तरह, बरसों पढ़ाया.

Firaq Gorakhpuri was more than a great writer. Like Faiz, Premchand and Nirala, he lived in an era that allowed writers to be more than just writers. Firaq continues to live as much in the aura of the anecdotes around him, as in the poetry that made him one of the greatest writers in the subcontinent.

Firaq’s poems (translated by his former student Noorul Hasan), followed by a piece Firaq wrote about his poetry, give us a chance to relive all this in English — a language Firaq, like Noorul Hasan, taught for many years.



ये कवितायें मेरे लिये अंत हैं: दिलीप चित्रे / These Poems Are The End For Me: Dilip Chitre

फीचर्स / Features

One word that defines Dilip Chitre is ‘unconventional’. Except the manner of his death, everything remained unconventional about this Marathi and English poet. It is too early to say what Dilip Chitre’s absence will do to the Indian literary scene, but it’s effects are already being felt. As a tribute, we have here some of his poems, translated by one of the close friends of his last years, the Hindi poet Tushar Dhawal.

शायद जो एक शब्द दिलीप चित्रे को परिभाषित करता है वह है ‘गैर-पारंपरिक’. एक मृत्यु के ढंग को छोड़कर इस मराठी-अंग्रेजी कवि के बारे में सब कुछ गैर-पारंपरिक ही रहा. यह कह सकना अभी संभव नहीं कि उनकी अनुपस्थिति का भारतीय साहित्यिक संसार पर क्या असर पड़ेगा लेकिन वह महसूस अभी से होने लगी है. उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत है अंतिम बरसों में उनके करीबी मित्र रहे युवा हिन्दी कवि तुषार धवल के किये हुए उनकी कविताओं के अनुवाद.



पड़ौस I / Padaus I

फीचर्स / Features

साहित्य के अलावा सब दूसरे कला रूपों – सिनेमा, चित्रकला, संगीत, नृत्य – पर लेखन के एक स्पेस के रूप में यह नया फीचर कल्पित है. सिनेमा पर एकाग्र इसके पहले संस्करण में फेदेरिको फेल्लीनी की क्लैसिक पर प्रमोद सिंह का चंचल, काव्यमय गद्य और आकी काउरिसमाकी के सिनेमा पर गीत चतुर्वेदी का निबंध.

फीचर के शीर्षक के लिये हम हिन्दी कवि अशोक वाजपेयी के आभारी हैं जिन्होंने भोपाल स्थित अनूठे कला केन्द्र भारत भवन की कल्पना कलाओं के पड़ौस के रूप में की थी.

This new feature focuses on writings about cinema, painting, music, dance and art forms other than writing. Its inaugural edition, dedicated to cinema, has Pramod Singh’s meandering, poetic piece on Fellini’s classic and Geet Chaturvedi on Aki Kaurismäki’s cinema.

For the title of the feature, we are indebted to Hindi poet Ashok Vajpeyi who famously conceived Bharat Bhavan, the unique multi-art center in Bhopal, as a neighborhood of all arts.



एक कविता III / Ek Kavita III

फीचर्स / Features

एक कविता में इस बार असीम कौल लिख रहे हैं लेजेंडरी ग्रीक स्त्री कवि सैफो पर, गीत चतुर्वेदी मिवोश की दुनिया के ख़त्म होने के दिन का गीत पर, और गिरिराज किराड़ू हिन्दी कवि अशोक वाजपेयी की थोड़ा-सा पर और.

This edition of Ek Kavita has Aseem Kaul on legendary Greek poet Sappho, Geet Chaturvedi on Milosz’s Song on the End of the World, and Giriraj Kiradoo on Ashok Vajpeyi’s Thoda-sa.



किताबत V / Kitabat V

फीचर्स / Features

In the fifth edition of Kitabat, we have Stefan Jonsson on Lars Andersson’s novel Vägen till Gondwana, Shirish Kumar Maurya on young Hindi poet Hare Prakash Upadhyay’s debut collection Khiladi Dost aur Anya Kavitayen and Aniruddh Umath’s exceptional piece on Nirmal Verma’s latest book Chitthiyon ke Din, which also reads like a unique tribute to Nirmal Verma.

किताबत के पाँचवे संस्करण में शामिल है लार्श एंडरसन के उपन्यास वायेन टिल गोंडवाना पर स्तेफान यॉनसन और युवा हिन्दी कवि हरे प्रकाश उपाध्याय के पहले कविता संग्रह खिलाड़ी दोस्त और अन्य कवितायें पर शिरीष कुमार मौर्य के निबंध और निर्मल वर्मा की नयी किताब चिठ्ठियों के दिन पर अनिरूद्ध उमट का गद्य जो खुद निर्मल के लिये एक अनोखे ट्रिब्यूट की तरह भी पढ़ा जा सकता है.



लोक-प्रिय VI / Lok-Priya VI

फीचर्स / Features

लोक-प्रिय में पेश-ए-खिदमत है मुकुल केशवन की एक और बेहतरीन कविता, बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज़ अली से प्रभात रंजन की बातचीत और हिन्दी फिल्मों की बेमिसाल अदाकारा मीना कुमारी की शायरी नुरूल हसन के अंग्रेजी अनुवाद में.

In this edition of Lok-Priya: Another poem by Mukul Kesavan, Prabhat Ranjan’s interview with Bollywood director Imtiaz Ali, and Noorul Hasan’s English translations of actress Meena Kumari’s shayari.



30 कवि 1 पुरस्कार / 30 Poets 1 Award

फीचर्स / Features

हिन्दी में युवा कविता के लिये प्रतिवर्ष दिया जाने वाला भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार किसी भी भाषा में अनूठा है. 1979 में कवि की स्मृति में उनके परिवार द्वारा स्थापित इस पुरस्कार के लिये वर्ष की श्रेष्ठ कविता का चयन पाँच निर्णायकों में से एक करता है. पाँचों निर्णयों के बाद हर पाँचवें वर्ष एक समारोह होता है. बहुत-से महत्वपूर्ण कवियों के काम की तरफ इस पुरस्कार ने ही ध्यानाकर्षण किया है. तीस वर्ष पूरे होने के मौके पर राजकमल प्रकाशन ने ऊर्वर प्रदेश नामक पुस्तक पुरस्कार संयोजक प्रोफेसर अन्विता अब्बी के संपादन में प्रकाशित की है.

यहाँ प्रस्तुत है पिछले पाँच पुरस्कृत कवियों यतीन्द्र मिश्र, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, गीत चतुर्वेदी, निशांत और मनोज कुमार झा की नयी कवितायें; 2009 के पुरस्कृत कवि मनोज कुमार झा का अपनी कविता-प्रक्रिया पर और गीत चतुर्वेदी का हिन्दी के वर्तमान कविता दृश्य पर निबंध.

Bharat Bhushan Agrawal Smriti Puruskar, an annual award for young Hindi poets, is one of its kind in any language. The award, established in memory of the poet by his family in 1979 is given to a published poem considered to be the best of the year by one of the five adjudicators. An award ceremony is held every five years. Many of the significant poets found first attention through this award. On completion of thirty years of this award, Rajkamal Prakashan has come out with a book, Urvar Pradesh edited by Professor Anvita Abbi, coordinator of the award.

We bring you fresh poems by the last five awardees: Yatindra Misra, Jitendra Srivastava, Geet Chaturvedi, Nishant and Manoj Kumar Jha; and texts by Geet Chaturvedi on contemporary Hindi poetry scene and Manoj Kumar Jha (2009) on his background and early poetic adventures.



शक्कर के पाँच दाने / Five Grains of Sugar

फीचर्स / Features

अर्शिया सत्तार के अंग्रजी अनुवाद और मूल हिन्दी में प्रकाशित मानव कौल का नाटक शक्कर के पाँच दाने कई कारणों से पढ़ा जा सकता हैः इसके ‘नायक’ के नाम से हिन्दी कविताओं की किताब प्रकाशित है जिसमें शामिल कविताएँ उसके नहीं लिखी हुई है; उसका एक दोस्त जिस विदेशी भगवान की पूजा करता है उसका नाम ब्रूस ली है और गाँधीजी से मिल चुका राधे है जिसे गाँधी कहते हैं ‘अब मैं बहुत थक गया हूँ, अब तुम गाँधी बन जाओ’. राधे के सपने में आने वाले गाँधी भी एक पात्र हैं, उनकी मूर्ति पर एक सुबह बैठा कबूतर वही कबूतर है जिसका रूप घर कर गाँधी राधे के सपने से उड़ गये थे. अगर इतने सारे कारण नाटक पढ़ने के लिये पर्याप्त या गंभीर या पर्याप्त गंभीर ना जान पड़े तो आपको अपने बारें में गंभीरता से सोचने की पूरी आज़ादी है.

हिन्दी कवि, नाटककार और गाँधीवादी विचारक नंदकिशोर आचार्य से गिरिराज किराड़ू की बातचीत उनके नाटकों पर एकाग्र है और उनकी कु़छ प्रमुख थीमों जैसे व्यक्ति और सत्ता के संबंधों की समस्यात्मकता, स्त्री की पहचान और लेखन के एक बुनियादी मूल्य के रूप में मानवीय स्वतंत्रता पर फोकस करती है.

There are many seriously good reasons for reading Manav Kaul’s play Shakkar ke Paanch Daane published here in Arshiya Sattar’s English translation along with the Hindi original: the ‘hero’ has published a book of poetry but the poems are not his, one of his friends worships a foreign God called Bruce Lee, and Radhe to whom Gandhi says ‘Radhe, I am very tired. Now you become Gandhi’. Gandhi of Radhe’s dreams is also a character, a pigeon sitting on his statue is the one that Gandhi will change into and fly out of Radhe’s dream. If so many seriously good reasons do not seem serious, enough or serious enough then you are free to think seriously about yourself.

Exploring the Sakshi Bhava: Giriraj Kiradoo’s conversation with Hindi poet, playwright and Gandhian thinker Nand Kishore Acharya is focused on his plays and some of their recurrent themes: the problematics of individual-power relationship, identity of women and human freedom as a fundamental value in writing.



9 मलयाली कवि / 9 Malayalam Poets

फीचर्स / Features

संतोष एलेक्स के हिन्दी/ अंग्रेजी अनुवाद में आठ मलयाली कवियों – पवित्रन तीकूनी, पी .रामन, ए. अयप्पन, पी.पी. रामचंद्रन, वी.एम. गिरिजा, पी. एन .गोपनीकृष्णन, एस. जोसफ और संतोष एलेक्स – की कविताएँ हम इस उम्मीद से प्रकाशित कर रहे हैं कि ये कविताएँ मलयाली कविता के उपलब्ध अनुभव और उसके प्रति उत्सुकता का कुछ विस्तार करेंगी.

हमें बहुत खुशी है कि इसी अंक में अन्यत्र कई दशको से मलयाली और भारतीय कविता का राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय चेहरा रहे के. सच्चिदानंदन की कविताएँ भी स्वयं कवि के अंग्रेजी अनुवाद में प्रकाशित हैं.

We publish Santosh Alex’s Hindi/English translations of eight Malayalam poets – Pavithran Tikuni, P.Raman, A. Ayappan, P.P.Ramchandran, V.M. Girija, P.N.Gopnikrishnan, S. Joseph and Santosh Alex – with hope that they add to our experience of Malayalam poetry.

We are extremely happy to have in this issue, self-translated poems by K.Satchidanandan, a truly international face of Malayalam/Indian poetry for many years.



रेत में नहाया है मन: In Memory of Harish Bhadani

फीचर्स / Features

हरीश भादाणी उस तरह के कवियों में से थे जिनसे सीखने के लिए ज़रूरी था उनसे जिरह करना. वे हिंदी के अप्रतिम गीतकार थे और बावजूद अच्छी ‘आधुनिक’ कविता लिखने के इस ‘जनकवि’ की जन-छवि और आत्म-छवि यही रही. उनसे जिरह किये बिना यह जान पाना असंभव होता कि बहुत सारी कविता की आधुनिकता सिर्फ छपाई की, ‘दिखाई देने वाली’ आधुनिकता है. वे गीत की आधुनिक ही नहीं आदिम विकलताओं के भी कवि थे. उनसे कविता सुनना, सैकडों की भीड़ में या किसी मित्र के घर के आँगन में, उनसे प्रेम पाने का ही एक ढंग था.

उनसे प्रेम पाने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता था.

यहाँ प्रस्तुत है उनकी आवाज़ में उनके कई गीतों/कविताओं का एक खज़ाना जो उनके सबसे प्रिय मित्रों में से एक शिव कुमार गाँधी ने अपने घर पे रिकार्ड किया था.

Harish Bhadani was one of those poets you have to fight with in order to learn from. He was a unique, fabulous ‘geetkaar’. And despite writing excellent ‘modern’ poems, the public image, and the self-image, of this ‘Jankavi’ (‘poet of the people’) remained that of a ‘geetkaar’. Without fighting with him, it was impossible to realize that the modernity of many poems is only of a ‘visual’ kind – of the way they are printed. He was a poet not only of the modern possibilities of ‘geet’, but also of its primitive anxieties. To listen to him read/sing in a crowd of hundreds, or in the courtyard of a friend, was one way of getting his love.

To get love from him – you didn’t need to do much.

We present here a treasure of his recordings, done by one of his most beloved friends, Shiv Kumar Gandhi.



किसी और भूगोल में II / In Another Locale II

फीचर्स / Features

अनिल यादव का उत्तर-पूर्व वृतांत, इस बार, ट्रेन छोड़कर अपने ‘विषय’ के भूगोल में प्रवेश करता है. पूर्वोत्तर का यह एक निराला आख्यान है, यह मानते हुए कि पूर्वोत्तर के बारे में , जैसे कि कमोबेश हर चीज़ के बारे में, एक आख्यान, एक संस्करण ही संभव है. आख्याता के पत्रकार-आत्म और कथाकार-आत्म के बीच एक लगभग न दिखाई देने वाली तकरार और उनके अक्सर दिखने वाले सहकार से यह ऐसा पाठ बन गया है जो स्थान से प्रभावित होने के बजाय, उसे अपने स्वभाव से प्रभावित करता है.

‘पाकिस्तान’ भारत में एक शब्द, एक स्मृति, एक इतिहास, एक वर्तमान, एक अवधारणा, एक ‘विचारधारा’, एक ‘अतरंग शत्रु’, एक रकीब है – एक तरह का मॉन्सट्रस संकेतक. उसकी बहुत सारी छविया रही हैं हालँकि बहुत तेजी से वह ‘एक छवि’ में स्थिर हो रहा है/ किया जा रहा है. मध्यवर्गीय राष्ट्रवाद के लिये वह भारत की स्थायी आत्मपरिभाषा है. यह दुखद है कि सरहद के दोनों तरफ ‘भारत’ और ‘पाकिस्तान’ इन दोनों प्रत्ययों का एक संकेतन ‘विभाजन’ लगभग विस्मृति के कगार पर है. यह भी भुलाया अधिक जा रहा है कि दोनों तरफ बहुत कुछ एक जैसा हैः गरीबी, ‘संस्कृति’, एक दूसरे से घृणा, और सब कुछ के बावजूद दोस्ती की कामना जो तमाम राजनय के परे एक संभावना ही नहीं सचाई भी है. हिन्दी कवि प्रेमचंद गाँधी की दूसरी पाकिस्तान यात्रा का वृतांत इसी कामना और इसकी सचाई के नाम है.

फीचर की अंतिम पेशकश है निताशा कौल का विजुअल निबंध जो कई शहरों और महाद्वीपों के आरपार शहरी जीवन के एक लगभग अलक्षित विवरण/हरकत भावहीन निष्क्रियता/गतिहीनता – (Im) passivity- को कैमरे से पकड़ने की कोशिश करता है.

Anil Yadav’s North-East journey now leaves the train compartment and enters the geography of its subject. It evolves as a unique North-East narrative given that, like most things, North-East too, is available only as narratives/versions. The almost invisible friction and the ever so visible solidarity between the journalist and the storyteller selves of the narrator make this a text in which, unlike most travelogues, the place is transformed by the narrative self and not the other way round.

Pakistan, in India, is a ‘word’, a ‘memory’, a ‘history’, a ‘present’, a ‘hypothesis’, an ‘ideology’, an ‘intimate enemy’, a ‘raqeeb’- almost a monstrous signifier. It has had various manifestations but is constantly being reduced to a singular image. For the middle class nationalism, it’s the ultimate self-definition of India. It is sad that, on both sides of the border, ‘partition’ as the original/defining signification of ‘India’ and ‘Pakistan’ is drifting into oblivion. Also drifting into oblivion is the fact that there is a lot common on both sides: poverty, ‘culture’, hatred for each other and despite all this a genuine longing for friendship beyond diplomacy. Hindi poet Prem Chand Gandhi’s account of his second trip to Pakistan celebrates both the longing and its truth.

The final text in the feature is a visual essay by Nitasha Kaul that covers many cities across continents and tries to capture, through a camera, one of the least noticed attributes of city life: im-passivity.



ओपन डिबेट II / Open Debate II

फीचर्स / Features

इस बार प्रस्तुत है इतिहासकार रामचंद्र गुहा का व्याख्यान द राईज एंड फॉल ऑव द बायलिंगुअल इंटेलैक्चुअल, प्रेमचंद गाँधी के हिंदी अनुवाद में. गुहा का यह लेख इस तथ्य की एक व्याख्या करता है कि कैसे भारत में 1920-1970 के बीच राजनीति, समाज विज्ञानों, कला और साहित्य में द्विभाषी बुद्धिजीवियों की एक मजबूत, लगभग केन्द्रीय भूमिका के बाद हाल के वर्षों मे जब कामचालऊ द्विभाषियों की संख्या लगातार बढ़ी है, बौद्धिक और संवेदनात्क द्विभाषीयता का क्षरण हुआ है. उनके अनुसार द्विभाषीयता के क्षरण के परिणामों में उच्चस्तरीय ज्ञानोत्पादन में कमी के के साथ साथ समाज में कट्टरता का मजबूत होना भी शामिल है. उन्होंने इस क्षरण के विभिन्न कारणों पर भी विचार किया है.

आपकी लिखित प्रतिक्रियाएँ आमंत्रित हैं. इसके लिये कोई निश्चित अंतिम तिथि नहीं है, ओपन डिबेट I में प्रकाशित डी. वेंकट राव और व्योमेश शुक्ल के निबंधों पर भी प्रतिक्रियाएँ भेजी जा सकती हैं.

The Rise and Fall of the Bilingual Intellectual, a lecture by historian Ramchandra Guha, in Premchand Gandhi’s Hindi translation, is open for debate. The lecture attempts an interpretation of how bilingual intellectuals who played a central/pivotal role in politics, social sciences, art and literature during 1920-1970 hardly have any competent successors now; how intellectual and emotional bilingualism has gradually become rare, parallel to a phenomenal increase in functional bilingualism. A marked downfall in high quality knowledge production and growing intolerance in society may well be outcome of this decline, Guha suggests.

Your comments and responses are welcome; we’ll publish them in the next issue(s). You can also send in your comments on the inaugural Open Debate essays by D. Venkat Rao and Vyomesh Shukla.



एक कविता II / Ek Kavita II

फीचर्स / Features

एक कविता में इस बार दो वरिष्ठ हिन्दी कवियों विष्णु खरे और विनोद कुमार शुक्ल की कविताओं और एक अमेरिकी कवि की कविता के पठन शामिल हैं – विष्णु खरे की जो मार खा रोई नहीं का गीत चतुर्वेदी, मेरिलिन ज़ुकरमन की वीमन वाशिंग क्लॉथ्स इन द काबुल रिवर का भारत भूषण तिवारी और विनोद कुमार शुक्ल की पानी गिर रहा है का गिरिराज किराड़ू द्वारा.

Readings of poems by two veteran Hindi poets Vishnu Khare and Vinod Kumar Shukla and an American poet make this edition of Ek Kavita: Geet Chaturvedi on Vishnu Khare’s Jo Maar Kha Roi Nahi, Bharatbhooshan Tiwari on Marilyn Zuckerman’s Women Washing Clothes in the Kabul River, and Giriraj Kiradoo on Vinod Kumar Shukla’s Paani gir raha hai.



किताबत IV / Kitabat IV

फीचर्स / Features

पेंग्विन से प्रकाशित अमिताव घोष के महाकाव्यात्मक उपन्यास सी ऑव पॉपीज पर प्रभात रंजन की समीक्षा जहाँ एक स्तर पर उपन्यास को हिन्दी और भोजपुरी पाठकों के लिये खोलने की कोशश करती है वहीं उपन्यास की कई गंभीर शोधपरक और भाषिक भूलों की तरफ भी ध्यान दिलाती है.

रूस्तम भरुचा की लोकविद कोमल कोठारी से लम्बी बातचीत आधारित किताब राजस्थान: एन ओरल हिस्ट्री और धर्मवीर भारती के प्रयोगशील क्लैसिक सूरज का सातवां घोड़ा के लिखित और सिनेमाई पाठों पर गिरिराज किराड़ू के समीक्षात्मक निबंध भी किताबत के इस चौथे संस्करण में शामिल हैं.

Prabhat Ranjan’s review of Amitava Ghosh’s epical Sea of Poppies (Penguin) if at one level tries to bring the novel home to Hindi and Bhojpuri readers, also points out serious flaws in its use of the Bhojpuri language and some other geo-historical inconsistencies.

Giriraj Kiradoo’s essays on Rustom Bharucha’s Rajasthan: An Oral History (based on Rustom’s conversations with folklorist Komal Kothari) and on the written and cinematic texts of Dharamveer Bharati’s delightfully experimental novel Sooraj ka Saatvan Ghora complete the fourth edition of Kitabat.



लोक-प्रिय V / Lok-Priya V

फीचर्स / Features

लोक-प्रिय में इस बार है लेखक-इतिहासकार मुकुल केशवन की एक कविता, वैज्ञानिक पूर्णेंदु घोष का अपने बचपन/कैशोर्य के बारे में आत्मकथात्मक गद्य, और पिछले साल ए वेन्जडे की वजह से चर्चा में आए फिल्म निर्देशक नीरज पाण्डेय की अंग्रेजी कहानी.

Lok-priy features a wonderful doggerel by writer, historian Mukul Kesavan, autobiographical Hindi prose by scientist Purnendu Ghosh, and a short story by Bollywood film director Neeraj Pandey.



द नेम ऑव् द रोज़ हिन्दी में / The Name of The Rose in Hindi

फीचर्स / Features

अम्बर्टो इको के समकालीन क्लैसिक द नेम ऑव् द रोज़ का हिन्दी अनुवाद अपने में एक घटना है और हमें खुशी है कि हम इस अनुवाद की एक झलक प्रकाशित कर पा रहे हैं. प्रख्यात हिन्दी आलोचक मदन सोनी, जिन्होंने यह दुसाध्य कर्म कर दिखाया है, का इस उपन्यास से संबंध लगभग दो दशक पहले शुरु हुआ जब उन्होंने इस पर एक विलक्षण आलोचना लिखी थी (जो कि इस उपन्यास के सबसे कल्पनाशील पठनों में से एक है). अनुवाद-अंश के साथ साथ वह आलोचनात्मक निबंध भी मूल हिन्दी में और अंग्रेजी अनुवाद में प्रकाशित है.

अनुवादक के विषय में यह कहना ज़रूरी लगता है कि उसके लिये अनुवाद ‘कृति के साथ एक नितांत निजी संबंध’ रहा है जिसका प्रमाण यह है कि उसने एडवर्ड सईद और अम्बर्टो इको सरीखे लेखकों की जटिल और अनुवाद-दुर्गम पु्स्तकों (और अनेक उत्तर-आधुनिक चिंतकों के लेखों के) अनुवाद बिना किसी आर्थिक सहयोग की उपलब्धि/प्रत्याशा के किये हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सईद की पु्स्तक रेप्रेजेन्टेशन्स ऑव् द इंटेलैक्चुअल छह वर्ष पूर्व अनूदित हो कर भी अब तक अप्रकाशित है; उम्मीद है उपन्यास की लोकप्रियता के इस स्वर्ण-युग में जब मानो हर कोई (अंग्रेजी) उपन्यास लिख रहा है इस देश में द नेम ऑव् द रोज़ के हिन्दी अवतार की नियति कुछ भिन्न होगी.

करीब पाँच सौ पृष्ठों में फैले उपन्यास को मदन सोनी ने अपने निबंध में पठन और प्रतिपठन के रणक्षेत्र के रूप में कल्पित किया है; यहाँ प्रस्तुत अंश में आप चरम पाठक – ब्रदर विलियम – और चरम प्रतिपाठक – ज्यार्गी – दोनों से रूबरू हो सकते हैं.

The translation of Umberto Eco’s contemporary classic The Name of the Rose is an event in itself and we are very pleased to be able to present you a glimpse of this translation. Madan Soni, the renowned Hindi critic, who has performed this feat, first wrote about the book nearly two decades ago in a piece of criticism that ranks as one of the more imaginative readings of the novel. We are publishing this essay, too, in the original Hindi and in English translation, along with the excerpt from the translation.

It seems necessary here to say that for the translator, translation has always meant ‘a very private relation with the text’ — proof of which lies in the fact that he has translated the work of such complex and difficult-to-translate authors as Edward Said and Umberto Eco (and a number of other post-modern thinkers) without any financial aid or, indeed, any expectations in that direction. It is unfortunate that Said’s book Representations of the Intellectual has been lying translated, yet unpublished, for the last six years. One hopes that at a time which could be called the golden-age of the novel’s popularity, when just about everyone is writing a novel (in English), the fate of this translation of The Name of the Rose might be a little different.

Madan Soni has read the novel as a battleground of reading and anti-reading. In the excerpt we present here, you will encounter both, the ultimate reader – Brother William – and the ultimate anti-reader – Jorge.



दस आधुनिक हंगारी कवि / Ten Modern Hungarian Poets

फीचर्स / Features

गिरधर राठी प्रदर्शनप्रियता के गंभीर और प्रेरक प्रतिवाद हैं. वे हिन्दी में कविता के बहुत सक्षम और प्रभावी अनुवादक रहे हैं. हंगारी कविता से उनका संबंध चालीस बरस पुराना है और मिक्लोश राद्नोती, शांदोर वारोश, यानोश पिलिंस्की, आग्नैश नैमैश नॉज, लास्लो नॉज, फ़ैरेन्त्स युहास, शान्दोर कान्यादी, ग़िजैल्लॉ हैरवाई, ऑलॉदार लास्लोफ़्फ़ी और एवॉ तोथ की कविताओं का हंगारी साहित्य की भारत-स्थित अध्येता मारगित कोवैश के सहयोग से उनके द्वारा अनूदित एक संचयन हाल ही में वाग्देवी प्रकाशन, बीकानेर से पुस्तकाकार आया है – प्रतिलिपि में प्रकाशन की अनुमति देने के लिये हम प्रकाशक दीपचंद साँखला के आभारी हैं.

Girdhar Rathi has been a very capable and effective translator of poetry into Hindi. His relationship with Hungarian poetry goes back 40 years. His translations – done with the co-operation of India-based Hungarian scholar, Margit Koves – of poems by Miklós Radnóti, Sándor Weöres, János Pilinszky, Agnes Nemes Nagy, László Nagy, Ferenc Juhász, Sándor Kányádi, Gizella Hervay, Aladár Lászlóffy and Eva Toth has just been published by Vagdevi Prakashan, Bikaner. Pratilipi is grateful to the publisher, Deepchand Sankhla, for permission to publish them here.



किसी और भूगोल में / In Another Locale

फीचर्स / Features

हिन्दी पत्रकार-कथाकार अनिल यादव की भारत के पूर्वोत्तर की यात्रा कई तरह से विशिष्ट है – यह यात्रा ‘बेमकसद’ (पूर्वोत्तर से रिपोर्टिंग करके उत्तर-भारत के हिन्दी मीडिया में ‘स्टार’ बन जाने की विनम्र महत्वाकांक्षा को छोड़ दिया जाये तो) की गई, यात्रियों की जेबें लगभग खाली थीं और वे उत्तर-पूर्व के बारे में ‘लगभग कुछ नहीं’ जानते थे. वृतांत की यह पहली किस्त वहाँ समाप्त होती है जब यात्री उस देश पहुँचे पहुँचे भर हैं जहाँ ‘हरियाली का विस्फोट’ होता है.

किसी और भूगोल में बनते हुए आख्यानों के इस समुच्चय में इसके अतिरिक्त है भाश्वती का अपने दो अमेरिका प्रवासों के दौरान लिखा हुआ पाठ जो एक ‘इंटैलैक्चुअल डायरी’ की तरह विकसित होता है; चीन-यात्रा की स्मृति की ‘निजी’ प्रतिक्रियाओं का एक तरल जाल बनता हुआ प्रत्यक्षा का मोंताज और वियेना के छोटे कस्बों की विलक्षण मनुष्यहीनता और उनके विलक्षणतर सांस्कृतिक इतिहास को एक डे-बुक की संरचना में लिखता हुआ अशोक पांडे का गद्य.

Hindi journalist/story-writer Anil Yadav’s journey to the North-East of India is special in many ways — the trip was made “aimlessly” (if one discounts the humble ambition of becoming a star in the Hindi media by reporting from the North-East), the traveler’s pockets were almost empty, and he knew “almost nothing” about the North-East. This first installment of his travelogue ends at the point when he has just reached that country where there is an “explosion of greenery”.

Besides this, we have Bhashwati’s “intellectual diary” about her two trips to the USA, Pratyaksha’s montage of memories from her trip to China, and Ashok Pande’s piece, written as a “day-book”, about the astonishing absence of people in the Viennese countryside and the even more astonishing cultural history of the place.



पटनहिया पनरसिया

फीचर्स / Features

ग्रॉफिक गल्प अपेक्षाकृत नयी विधा है संसार की सभी भाषाओं में – भारत में भी ग्रॉफिक गल्प लिखने की कुछ शुरुआतें हुई हैं. प्रतिलिपि में हम भारत के पहले (अंग्रेज़ी) ग्रॉफिक नॉवेलिस्ट सारनाथ बनर्जी के एक उपन्यास का अंश हिन्दी अनुवाद में प्रकाशित कर चुके हैं. यहाँ प्रस्तुत प्रमोद सिंह/नितिन कुशवाहा की ग्रॉफिक कथा इस अर्थ में तो अनूठी है ही कि यह द्विभाषी/बहुभाषी है बल्कि इसलिये भी कि यह ग्रॉफिक गल्प के विधान को देसी अंदाज और विट से अपहृत कर लेती है.

Graphic fiction is a relatively new medium, in all languages — some attempts have been made even in India in this direction. At Pratilipi, we have previously published (in Hindi translation) an excerpt from a novel by India’s first (English) graphic novelist. Here we present a graphic story by Pramod Singh and Nitin Kushwaha. What makes it special is not only that it is bi/multilingual, but also because it injects a dose of “desi” idiom and wit into the form.



एक कविता / Ek Kavita

फीचर्स / Features

इस नये फीचर में सिद्धांततः किसी भी भाषा की किसी भी समय में किसी के भी लिखी हुई किसी एक कविता पर कोई भी लिख सकता है – पहली पेशकश में शामिल हैं वॉलेस स्टीवेंस की कविता द स्नोमैन पर श्रीदला स्वामी, पोलिश कवि एडम ज़गायेवस्की की कविता आग पर गीत चतुर्वेदी, और हिन्दी कवि नवीन सागर की कविता निर्मल वर्मा की किताबें पर गिरिराज किराड़ू की टिप्पणियाँ.

This new feature aims to present a piece of writing about one poem from any time, place, language or poet. In its inaugural run, it features pieces by Sridala Swami on Wallace Stevens’ The Snow Man, Geet Chaturvedi on polish poet Adam Jagajewsky’s Fire and Giriraj Kiradoo on Hindi poet Naveen Sagar’s Nirmal Verma ki Kitaabein.



ओपन डिबेट / Open Debate

फीचर्स / Features

ओपन डिबेट में हर बार एक या अधिक ऐसे पाठ होंगे जिन पर हम पाठकों की प्रतिक्रियाएँ आमंत्रित और प्रकाशित करेंगे। इसकी शुरूआत हम जिन दो मज़मूनों से कर रहे हैं उनमें से पहला है डी. वेंकट राव का एनाक्रॉनिस्टिक रिफ्लेक्शन्सः ऑव् क्रिटिकल ह्यूमेनिटीज । ज्ञान के आधुनिक/औपनिवेशिक केन्द्र के रूप में ‘यूनिवर्सिटी’ और उसकी दार्शनिक बुनियाद ‘मानववाद’ पर शंका करता हुआ यह निबंध ‘जाति’ पर कथित ‘नेटिव’ प्रतिकथन भी करता है। यूनिवर्सिटी, मानववाद जैसे प्रत्ययों के अतिरिक्त उत्तर-औपनिवेशिक बुद्धिजीवन की कथित छलना/असफलता भी निबंध के निशाने पर है।

दूसरा है हिंदी के आधुनिक महाकवि निराला के उत्तराधिकार पर व्योमेश शुक्ल का निबंध. हिंदी में साहित्यिक उत्तराधिकार बहुत पेचीदा और विवादस्पद मसला रहा है. व्योमेश का निबंध भी, अपनी तरह से, निराला के उत्तराधिकार को लेकर विवाद-सक्षम है.

दोनों मज़मूनों पर लिखित प्रतिक्रियाएँ आमंत्रित हैं। प्रतिलिपि इस श्रृंखला में प्रकाशित किसी पाठ की, पत्रिका की समस्त सामग्री की ही तरह, प्रवक्ता नहीं है। हम अलोकप्रिय होने का खतरा उठाने और पोलिटिकली करेक्ट मुहावरे से बाहर जा के बोलने के साहस की तारीफ़ जरूर कर सकते हैं और करते हैं।

Open Debate is a new feature wherein we will present one or more texts on which we will invite and publish responses from our readers. We start with two pieces. The first is D. Venkat Rao’s Anachronistic Reflections: Of Critical Humanities. Problematizing the University as a colonial/modern center of knowledge, the piece also takes a supposedly ‘native’ position on a phenomenon like caste.

The other is an essay by Vyomesh Shukla on the great, modern, Hindi poet Nirala. The question of legacy, especially in Hindi Literature, is a very complex and controversial issue. Vyomesh’s essay, in its own way, adds to the debate about Nirala’s legacy.

We invite responses from our readers on both texts. Like every other text in the magazine, the texts presented here do not necessarily represent Pratilipi’s views. We do, however, applaud the courage of authors who take the risk of speaking in an idiom that may not be politically correct, or the risk of becoming unpopular.



किताबत / Kitabat

फीचर्स / Features

किताबत के इस संस्करण में गैब्रिएल गार्सिया मार्क्वेज़ के उपन्यास माय मेलॅन्कलि व्होर्स पर तेजी ग्रोवर; हॉर्पर कालिंस इंडिया द्वारा पुनर्प्रकाशन के अवसर पर हिन्दी कवि-कथाकार ज्योत्सना मिलन के उपन्यास अ अस्तु का पर प्रत्यक्षा; और शरतचंद्र के क्लैसिक बांगला उपन्यास देवदास पर गिरिराज किराड़ू का निबंध.

This issue of Kitabat features Teji Grover on Garcia Marquez’s Memories of my Melancholy Whores; Pratyaksha on Jyotsna Milan’s novel A Astu Ka on the occasion of its reissue by Harper Collins India; and Giriraj Kiradoo on Sharat Chandra’s classic Bengali novelDevdas.



लोक-प्रिय / Lok-Priy

फीचर्स / Features

लोक-प्रिय में इस बार का खास आकर्षण है शरतचंद्र के मिथकीय उपन्यास देवदास का हिन्दी अनुवाद में एक अंश। मूल बांग्ला से यह ताज़ा अनुवाद चर्चित युवा हिन्दी कथाकार कुणाल सिंह कर रहे हैं और उन्होंने जहाँ तहाँ कुछ सृजनात्मक रूपान्तरण भी किया है।

इसके अतिरक्त है भूतनाथ की कहानी सावन आये या ना आये जिसमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का समकालीन परिसर ययाति और पुरुरवा, देवयानी और शर्मिष्ठा की पौराणिक-मिथकीय छायाओं से घिर जाता है और फिल्म अभिनेता, गीतकार, संगीतकार और स्क्रीन राईटर पीयूष मिश्रा से वरूण ग्रोवर की बातचीत खुद उन्हीं के अंग्रेज़ी अनुवाद में.

The main attraction of this edition of Lok-priy is an excerpt from a new translation of Sharat Chandra’s iconic novel Devdas by the young Hindi writer Kunal Singh.

Besides this, we also have the story Saavan Aaye ya na Aaye by Bhootnath, in which the shades of the mythic characters Yayati, Pururava, Devyani and Sharmishtha gather in the contemporary campus of Benaras Hindu University, and Varun’s interview (translated into English) with actor/screenwriter/lyricist/music-director Piyush Mishra.



एक देश के दो विभाजित आत्म / The Divided Self of a Country

फीचर्स / Features

भारतीय उपमहाद्वीप के आधुनिक इतिहास में – औपनिवेशिक और उपनिवेशोत्तर के, गुलामी और आज़ादी के ठीक संधि स्थल पर – विभाजन हिंसा के आतंक का पहला, और संभवतः सबसे जटिल, सबसे त्रासद, सबसे अधिक दूरगामी प्रभाव वाला ऐसा अनुभव है जिसने निजी और सार्वजनिक दोनों स्तरों पर करोडों लोगों के जीवन को और दो नवजात राष्ट्र राज्यों की दिशा को प्रभावित किया. यहाँ सआदत हसन मंटो और मोहन राकेश की कहानियाँ और कृष्ण बलदेव वैद के उपन्यास-अंश के साथ है सुकृता पॉल कुमार का शोधपत्र जो विभाजन की पूर्णतः पुरूष-हिंसा को स्त्री देह और आत्म के वध के रूपक में पढ़ता है; युवा समाजविज्ञानी सदन झा का गद्य जो विभाजन के अनुभव को सुनने के संत्रास के साथ साथ उस दूरी का भी पाठ करता है जो अनुभव और उसके वचन, पीडित और शोधकर्ता, इतिहास और वर्तमान के मध्य है और आलोक भल्ला का निबंध जो विभाजन और अस्मिता राजनीति को भाषा – ‘अन्य’ के साथ संबंध स्थापित करने की मनुष्य की सबसे बुनियादी कोशिश- के एक फलित के रूप में मन के नगर में अहिंसा के अनूठे बिम्ब में अवस्थित करता है.

In the modern history of the Indian subcontinent – at the point where the Colonial and the Post-Colonial, where slavery and freedom, intersect – Partition is the first experience of the terror of violence, and probably the most complex, most tragic and most far-reaching in its effects. One that, on private and public levels, changed the lives of millions of people and affected the direction that the two resulting, newborn nation-states would take. In this feature we present stories by Saadat Hasan Manto and Mohan Rakesh, an excerpt from Krishna Baldev Vaid’s novel, Sukrita Paul Kumar’s paper that reads Partition as “the uncontrolled release of a bizarre male violence on the one hand and a nerve-wrecking dis-membering of the female body and self on the other.” We also have a piece by the young sociologist Sadan Jha which not only presents the anxiety of hearing accounts of Partition, but also reads the distance between experience and its expression, between a victim and a researcher, between history and the present, and an essay by Alok Bhalla that locates Partition and identity politics as reflected in language – the most basic means of communicating with the “other” – and invents this fascinating metaphor of non-violence in the city of the mind.



हँसो कि तुम पर निगाह रखी जा रही है / Big Brother’s Watching You

फीचर्स / Features

भारत में लोकतंत्र पर, एक जीवन पद्धति के रूप में स्वराज पर पहला सांघातिक आक्रमण आपातकाल के रूप में था – एक ऐसा राजनीतिक निर्णय जिसने एक भारतीय (नागरिक) के राष्ट्र राज्य के साथ संबंध को हमेशा के लिये बदल दिया. लोकतांत्रिक अधिकारों के स्थगन/हनन और सेंसरशिप के साथ साथ यह स्वाधीन भारतीय मनुष्य के चित्त में एक सर्वथा नये किस्म के आतंक – सर्विलेंस – का, आर्वेलियन डिस्टोपिया का पहला, पीड़ापूर्ण दृष्टांत था.

इस खण्ड में है आपातकाल के समय की हिन्दी पत्र पत्रिकाओं और सेंसरशिप पर अमरेंद्र शर्मा का शोध पत्र.

The first deadly attack on Indian democracy, on Swaraj as a way of life, came in the form of Emergency – a political decision that forever changed the way an Indian (citizen) related to the nation-state. Along with censorship and the suspension/erosion of democratic rights, it was also the first, painful introduction of Indian citizens to an entirely new sort of terror – that of the Surveillance State, of the Orwellian dystopia.

In this feature, we present Amarendra Sharma’s paper on the censorship of Hindi newspapers, magazines etc. during Emergency.



उत्तर-पूर्व की आवाज़ / Voices From the North-East

फीचर्स / Features

यह बहुत दुखद है कि उत्तर-पूर्व में इतने लम्बे समय से जारी अशांति, हिंसा और आतंकवाद भारतीय राष्ट्र राज्य की मुख्यधारा में एक गौण विषयांतर से अधिक नहीं है – विडंबनापूर्वक ढंग से राष्ट्रीय मुख्यधारा के कलाकर्म में भी जो अन्यथा बहुत आक्रोशमय और प्रतिश्रुत नज़र आता है. तरूण भारतीय के अनुवाद में छह कवियों की और उद्दीपना की कविताएँ तथा तीन कथाकारों – मित्रा फूकन, श्रुतिमाला और आरूणी कश्यप की कहानियाँ हमें यह याद दिलाती है कि ‘उत्तर-पूर्व’ एक भौगोलिक, राजनीतिक इकॉनामि या ईकाई भर नहीं, वह कई भाषाओं, संस्कृतियों का एक समुच्चय है.

It is tragic that the long-running unrest, violence and terrorism in the North-East has remained a mere digression in the mainstream of the Indian nation-state – ironically, even in the mainstream arts that otherwise come across as very charged and political. The poems by Uddipana Goswami and six poets translated by Tarun Bhartiya, along with stories by Mitra Phuka, Srutimala Duara and Aruni Kashyap, serve as a reminder that the “North-East” is not a geographical, political unit, but a place of many languages and cultures.



‘झूठा’ राज्य / The State That Failed

फीचर्स / Features

दिल्ली चौरासी और गुजरात दो हजार दो को मुख्यतः भारतीय राष्ट्र राज्य की विफलता की तरह, उसके संवैधानिक ‘प्रॉमिस’ के उल्लंघन की तरह, नागरिक-घात की तरह पढ़ा गया है. ज्ञानपीठ से सम्मानित असमिया लेखक इंदिरा गोस्वामी अपने साक्षात्कार में कहती हैं कि चौरासी में दिल्ली में होने का ‘यथार्थ’ और उनके उपन्यास ख़ून से भरे पन्ने का ‘गल्प’ दोनों ‘एक’ ही वस्तु हैं. सारा राय की कहानी (अंग्रेजी अनुवाद में) और यहाँ पुनर्प्रकाशित कुंवर नारायण, विष्णु खरे, मंगलेश डबराल, देवीप्रसाद मिश्र और कात्यायनी की हिन्दी कवितायें तथा सुकृता पॉल कुमार और माईकल क्रेटन की अंग्रेजी कविताएँ गुजरात त्रासदी के अपरिहार्य नागरिक-राजनीतिक संवेदन के साथ साथ मनुष्य होने की गरिमा के पराभव और कला के औचित्य पर संदेह का भी बखान हैं. हिन्दी कविताओं का चयन युवा कवि व्योमेश शुक्ल ने किया है.

Delhi 1984 and Gujarat 2002 have been read mostly as a failure of the Indian nation-state, as a violation of its constitutional “promise”. Jnanpith winner Indira Goswami says in her interview that the “reality” of being in the Delhi of 1984 and the “fiction” of her novel Pages Stained with Blood is one and the same. Sara Rai’s story (in English translation) and the poems by Kunwar Narain, Vishnu Khare, Mangalesh Dabral, Deviprasad Mishra, Katyayani (in Hindi), Sukrita Paul Kumar and Michael Creighton (in English) tell not only of the unavoidable civil and political failure but also of the downfall of human dignity and doubts about the relevance of art. The poems in Hindi have been selected by Vyomesh Shukla.



भूमंडलीय की हिंसा / Violence of the Global

फीचर्स / Features

भूमंडलीय (ग्लोबल) हमारे समय का संभवतः सबसे संक्रामक उपसर्ग है उतना ही जितना कभी ‘आधुनिक’ हुआ करता था. आतंकवाद के साथ भूमंडलीय का अर्थ मुख्यतः ‘भौगोलिक’ है – लेकिन उसका एक ध्वन्यार्थ पश्चिमी दुनिया में ‘गैर-पश्चिमी’ भी है. फ्रांसीसी चिंतक बॉद्रिला ‘ग्लोबल’ (= ‘प्रौधौगिकी’, ‘बाज़ार’, ‘पर्यटन’, ‘सूचना’) को ‘यूनिवर्सल’(= ‘मानवाधिकार’, ‘स्वतंत्रता’, ‘संस्कृति’, ‘लोकतंत्र’) से अलगाते हुए, आतंकवाद को भूमंडलीय का ‘समकालीन जोड़ीदार’ बताते हैं और आतंकवाद को ऐसी संस्कृतियों के ‘अपमान’ की अभिव्यक्ति की तरह पढ़ते हैं जिन्हें यह अहसास सालता है कि उन्होंने पश्चिम से लिया बहुत कु़छ, पर उसे दिया क्या?

अमिताव कुमार द पोर्टे्ट ऑव द ऑर्टिस्ट एज ए यंग टेररिस्ट में काफ़्काई और आर्वेलियन दुस्वपनों की एक ‘सच्ची’ कथा बयान करते हैं जिसमें उत्तर-9/11 अमेरिका में एक मुस्लिम अपने को ‘क्लीन’ साबित करने के लिये वह काम अपने हाथ में ले लेता है जो राज्य करना चाहता है – सर्विलेंस. पैंतीस वर्षीय हसन ईलाही ने अपनी हर गतिविधि का, हर हरकत का वीडियो या फोटोग्राफ़ या स्कैन अपनी वेबसाईट पर लगा रखा है ताकि राज्य को पता रहे वह क्या कर रहा है. यह एक अनोखा, मार्मिक, ‘आतंककारी’ और बेहद उदास करने वाला दृष्टांत है – मनुष्य की बुनियादी आज़ादी के नाम एक शोकगीत.

“Global” is possibly the most pernicious prefix of our times, much like “modern” used to be once. In the context of terrorism, the meaning of “global” is mostly geographical – but one of its resonances in the western world is also “non-western”. The French thinker Baudrillard, while separating “global” (= “industrial”, “market”, “tourism”, “information”) from “universal” (= “human rights”, “independence”, “culture”, “democracy”), calls terrorism the “present partner” of the global and reads terrorism as the expression of the insult to such cultures who feel humiliated by the thought that they have taken much from the West, but not given anything back.

In The Portrait of an Artist as a Young Terrorist, Amitava Kumar tells the true story of a Kafkan/Orwellian nightmare in which a Muslim artist living in post-9/11 America, to prove himself “clean”, takes upon himself what the state wanted to do – Surveillance. 35 year old Hasan Elahi took photographs and videos of his each and every move and put them up on his website so that the state could see what he was up to. A unique, affecting and depressing tale – a dirge for the loss of fundamental human freedom.



आतंक के निजी आख्यान / Personal Narratives of Terror

फीचर्स / Features

जहाँ एक अर्थ में कुछ भी निजी नहीं है, ‘राजनीतिक’ या सार्वजनिक है वहीं एक दूसरे अर्थ में सब कुछ निजी है – यहाँ प्रस्तुत चारों आख्यान इसी ‘एम्बीवैलेंस’ के चार भिन्न उदाहरण हैं. समाजविज्ञानी टी.एन. मदन से सुधीर चंद्र की बातचीत जहाँ एक स्तर पर एक निजी, पारिवारिक स्पेस में कश्मीर में जारी चरमपंथ के दो पीडितों कश्मीरी पंडितों और कश्मीरी मुसलमानों के अनुभव को बयान करती है वहीं वह ‘प्रगतिशीलों’ और ‘उदारवादियों’ की उस अंधता को भी समझने की कोशिश करती है जो एक मानवीय त्रासदी के प्रति उन्हें उदासीन बना देती है और किसी दूसरी के प्रति अतिसंवेदनशील. एक अन्य पाठ में सुधीर चंद्र दुर्लभ, प्रेरणादायी साहस के साथ आतंक के सम्मुख अपने क्षणिक, निपट निजी विचलन को सार्वजनिक करते हैं.

मुम्बई में नवम्बर दो हजार आठ की त्रासदी की पृष्ठभूमि में अभिनेता, निर्देशक नंदिता दास और युवा लेखक वरूण के गद्य भी क्रमशः सार्वजनिक के निजी और निजी के सार्वजनिक में संक्रमण के बहुत ‘क्लोज़’ पाठ हैं.

Whereas, in one sense, nothing is personal, all is “political” or public, in another sense everything is personal – the four narratives presented here are examples of this ambivalence. Sudhir Chandra’s conversation with sociologist T.N. Madan, on one level, tells of the experiences of the victims of the extremism in Kashmir (the Kashmiri Pundits and the Kashmiri Muslims) in a personal/familial space. On another level, it also seeks to understand the “blindness” of “progressives” and “liberals” which makes them indifferent to one human tragedy and ultra-sensitive to another. In another text, Sudhir Chandra, with rare, inspiring courage, confronts his own, completely personal, moment of fear in the face of terror.

The pieces by actor and filmmaker Nandita Das and the young writer Varun, against the backdrop of the tragedy in Mumbai, Nov. 2008, are also close-readings of the interbleeding between the public and the personal.



धार्मिक युद्दों का उद्दण्ड अट्टाहास / The Mocking Laughter of Religious Wars

फीचर्स / Features

यहां प्रस्तुत आलोक भल्ला, एच. एस. शिवप्रकाश, लाल्टू, प्रिया सरूक्काई छाबरिया, अंजुम हसन, दानिश हुसैन, अनुपमा राजू, अनिंदिता सेन और अदिति मचाड़ो की कविताएँ आतंक के कई रूपों, स्रोतों को कई विधियों से अभिव्यक्त करती हैं – एच. एस. शिवप्रकाश और लाल्टू 9/11 को अपना काव्य विषय बनाते हैं; आलोक भल्ला की कवितायें उनके ‘इजरायली जर्नल’ से हैं, दानिश हुसैन की कविता युद्ध और युद्ध-कविता के बारे में है; अंजुम हसन, अदिति मचाडो और अनिंदिता सेनगुप्ता की कविताएँ एक बहुत संयत, पर्सनल लय में संभव होती हैं, प्रिया सरूक्काई की कविता कई कवितांशों से मिलकर बनी है और अनुपमा राजू की कविता हिंसा के कुछ जाने पहचाने विवरणों से बनती है.

The poems by Alok Bhalla, H.S. Shivaprakash, Laltu, Priya Sarukkai Chhabria, Anjum Hasan, Danish Husain, Anupama Raju, Anindita Sengupta and Aditi Machado presented here express in various forms the various faces and sources of terror. H.S. Shivaprakash and Laltu make 9/11 the subject of their poetry, Alok Bhalla’s poems are from his “Israeli Journal”, Danish’s poems are about war and war-poetry, Anjum Hasan, Anindita Sengupta and Aditi Machado’s poems are marked by a restrained, personal rhythm, Priya Sarukkai’s poem is made up of fragments of different poems and Anupama Raju’s haiku are built upon some recognizable descriptors of violence.



वह / That

फीचर्स / Features

कविताओं की तरह ही, यहां प्रस्तुत कहानियाँ भी आतंक के कई रूपों, स्रोतों को कई विधियों से अभिव्यक्त करती हैं – गुलज़ार की कहानी अन्तरसामुदायिक हिंसा की अंधता को आदिम हिंसा के सहजात की तरह व्यक्त करती है जैसे कि एक दूसरी तरह से मंजुला पद्मनाभन का गद्य भी; प्रीता समरासन की कहानी 1948 में जापानी आधिपत्य वाले मलाया में घटित होती है; गीतांजलि श्री का उपन्यास खाली जगह बम धमाके में मर चुके एक लड़के की विचलित करने वाली मरणोत्तर उपस्थिति का आख्यान है जिसकी कुछ झलक प्रकाशित अंश में है; और निताशा कौल की आतंक-फंतासी में जिसका आतंक है उसका कोई नाम नहीं, वह एक सर्वनाम है – वह.

Like the poems, the stories presented here also express in various forms the various faces and sources of terror – Gulzar’s story presents the blindness of communal violence as the spontaneity of an atavistic violence, which, in its own way, Manjula Padmanabhan’s monologue also does; Preet Samarasan’s story takes place in the Japan-occupied Malaya of 1948; the excerpts from Geetanjali Shree’s novel Khali Jagah tell of the disturbing presence of a boy killed in a bomb blast; and Nitasha’s terror-fantasy presents an unnamed terror, a terror that is know only by the pronoun That.



पुस्तक में आतंक / Terror in Books

फीचर्स / Features

किताबत में, अंक की थीम के अनुरूप ही, प्रभात रंजन द्वारा जॉन अपडाईक के उपन्यास द टेररिस्ट की समीक्षा, ओरहन पामुक के उपन्यास स्नो के एक किरदार ब्लू पर गिरिराज किराडू का निबंध और गीताजली श्री के उपन्यास खाली जगह पर हिंदी आलोचक मदन सोनी और युवा समाजशास्त्री दीपेन्द्र बघेल की बातचीत तथा इसी उपन्यास के बारे में लेखक से गिरिराज किराडू की बातचीत.

In keeping with the issue’s theme, our regular feature Kitabat includes a review of John Updike’s novel The Terrorist by Prabhat Ranjan, Giriraj Kiradoo’s essay on the character called Blue from Orhan Pamuk’s novel Snow and a conversation between Hindi critic Madan Soni and young sociologist Deependra Baghel on the subject of Geetanjali Shree’s novel Khali Jagah as well as Giriraj Kiradoo’s interview with Geetanjali about the same.



आतंक के कुछ और चेहरे / More Faces of Terror

फीचर्स / Features

राजनीति और मुख्यधारा मीडिया के बावज़ूद, आतंक के अनुभव को पूर्णतः आतंकवाद में निश्शेष नहीं किया जा सकता, ‘आतंकवाद’ से ‘नियमित’ अर्थों के अलावा, उनसे परे भी इसके कई ‘अर्थ’ ‘हैं – भोपाल गैस त्रासदी के पीडितों के जीने के, मरने के, होने भर के आतंक पर बुकर नामांकित उपन्यासकार इन्द्र सिंहा की रिपोर्ट हिन्दी अनुवाद में (जिसे उपलब्ध कराने के लिये हम सम्भावना क्लिनिक, भोपाल के सतीनाथ षडंगी -सथ्यू- के आभारी हैं); नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नार्वीजी लेखक नूट हाम्सुन (जो कई दशकों से एक पहेली है – नार्वे के जर्मन अधिग्रहण के दौरान हिटलर के समर्थक रहे हाम्सुन के लेखन में ‘उस खौफ़नाक विचारधारा’ के शायद ही कोई लक्षण हों) पर हाम्सुन की हिन्दी अनुवादक तेजी ग्रोवर का निबंध जो कहता है कि युद्ध के बाद जाँच के बहाने वृद्ध हाम्सुन को जैसी अमानवीय यंत्रणा दी गई वह प्रमाण है कि ‘सिर्फ़ नात्ज़ी ही नात्ज़ी नहीं थे’ और युवा लेखक एनी जैदी का पत्र शैली में लिखा गया गद्य जो महानगरीय पब्लिक स्पेस में एक स्त्री के दैनिक आतंक को व्यक्त करता है.

Despite politics and mainstream media, the experience of terror cannot be entirely subsumed within terrorism. Terror has meanings beyond those regulated by the term “terrorism” – presented here are Booker-nominee Indra Sinha’s report (courtesy Satinath Sarangi (Sathyu) of Sambhavana Clinic, Bhopal) on the victims of the Bhopal gas tragedy and their terror – of living, of dying, of being, Teji Grover’s essay on the Nobel prize winning Norwegian author Knut Hamsun (an enigma – a Hitler sympathizer during Norway’s occupation, Hamsun’s writing has no signs of “that terrible philosophy”) which says that the inhuman torture inflicted on the aging Hamsun in the name of investigations after WW-II proves that “it is not just the Nazis who are Nazis”, and Annie Zaidi’s epistolatory fiction that talks of the daily terror experienced by women in urban public spaces.



लोक-प्रिय / Lok-Priya

फीचर्स / Features

टेलिविजन ने आतंक को एक नज़ारे में – एक्शन और स्पाई सिनेमा के ‘गल्पात्मक’ के बरक्स ‘वास्तविक’ नज़ारे में बदला है; युद्ध कैमरे के सामने लड़े जाते हैं, उनका सीधा प्रसारण संभव है.

युवा शोधकर्ता विनीत कुमार टेलिविजन द्वारा ‘आतंकवादी’ की पॉपुलर छवि के निर्माण की प्रक्रिया पर लिखते हुए यह कहते हैं कि यह छवि एडीटिंग मशीन पर निर्मित छवि है और टेलिविजन पर ‘आतंकवाद’ एक बिकाऊ उत्पाद बन चुका है. टेलिविजन और आतंक के सिलसिले में जेन भंडारी की कवितायें भी पठनीय हैं.

रे ब्रैडबरी के 1953 में प्रकाशित उपन्यास ‘फॉरेनहाइट 451’ पर 1966 में फ्रांस्वा त्रुफो द्वारा बनाई गई फिल्म का एक समकालीन पठन किया है पुरुषोत्तम अग्रवाल ने क्योंकि ‘आहत भावनाओं, राष्ट्रहित या ‘सही’ विचार की रक्षा के नाम पर किताबों पर बढ़ते हमलों का समय, गंभीर समस्याओं को पंद्रह सेकंड की बाइट में निबटाते और पुलिस मुठभेड़ों और फांसियों के लाइव टेलीकास्ट करते खबरिया चैनलों का समय कहाँ भूलने देता है- ‘फॉरेनहाइट 451’ को.

लोक-प्रिय में इसके अतिरिक्त है (अमेरिकी) सुपरहीरो की अवधारणा और उसमें उत्तर-९/११ आये परिवर्तनों पर गिरिराज किराडू का गद्य.

Television has turned terror into a spectacle – a “real” spectacle as opposed to the “fictional” spectacle of action cinema. Wars are fought on camera and telecast live.

But young media-scholar Vineet Kumar, while writing how television has constructed the popular stereotyped image of a ‘terrorist’, says that this conception is one that has been born on the editing machine, and that terrorism has become a salable commodity on television. Jane Bhandari’s poems on TV and terror are also worthwhile.

Purushottam Agrawal does a contemporary reading of Truffaut’s 1966 film “Fahrenheit 451″ (based on Ray Bradbury’s 1953 novel of the same name) because “These times, when books are increasingly being attacked for having “hurt sentiments”, or to protect “national interest” or “correct” thought, where news-channels deal with serious matters in 15-second bites and telecast, live, police skirmishes and hangings… these times will not let me forget Fahrenheit 451.”

Besides these texts, Lok-Priy also features Giriraj Kiradoo’s essay on the myth of the (American) superhero and the changes it has seen, post-9/11.



प्रतिलिपि प्रश्नावली/Pratilipi Questionnaire

फीचर्स / Features

प्रतिलिपि की आतंक के अनुभव पर प्रश्नावली और उस पर प्राप्त प्रतिक्रियाओं से एक चयन.

A selection from the responses to Pratilipi’s questionnaire on the experience of terror.



Home From A Distance: 4 Hindi Poets in Translation

फीचर्स / Features

पिछले अंक में आपने विनय धारवाड़कर के अनुवादों में चार हिन्दी कवियों को पढ़ा. इसी क्रम में इस बार प्रस्तुत है नागार्जुन, विष्णु खरे, विनोद कुमार शुक्ल और अरुण कमल. अन्तिम तीन बहु-अनूदित कवि हैं और नागार्जुन बहुत कम अनूदित. नागार्जुन की कविता की महानता का स्वीकार देर से हुआ, जब मानों एक तरह से बूर्ज्वा प्रगतिशीलता ने सर्वहारा कवित्त को देखा, जब मानों उपनिवेशीकृत, नगरीय आधुनिकता ने (भ)देस को देखा, जब मानों कवि ने बादलों को घिरते देखा. हमें खुशी है युवा शोधकर्ता और कवि मनोज कुमार झा ने यह अनुवाद हमारे लिए किया.

विष्णु खरे ने बहुत अनूठे, अप्रत्याशित स्रोतों से कविता हिन्दी में सम्भव की है. यहाँ प्रस्तुत महाभारत, क्रिकेट की पृष्ठभूमि की कवितायें और यूरोपीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास से कौतूहल करती कविता इसका प्रमाण है. विनोद कुमार शुक्ल को बहस करके पिछले तीस वर्षों का सबसे अधिक मौलिक और प्रयोगशील कवि/कथाकार ही नहीं, सबसे बड़ा कवि/कथाकार ठहराया जा सकता है लेकिन सौभाग्य से उनकी कविता इससे भिन्न बहुत चुनौतियों और बहुत आनंदों का मार्ग खोलती है. अरुण कमल भी नागार्जुन और विनोदकुमार शुक्ल की तरह अनुवादसुगम कवि नहीं हैं. उनकी कविता हिन्दी काव्य वाक्य को, और छंदमुक्त कविता की एकरस लय को सूक्ष्म स्तर पर उतना ही बदलती रही है जितना एक अधिक प्रत्यक्ष, ‘विजिबल’ स्तर पर विनोद कुमार शुक्ल की कविता.

In the last issue, you read 4 Hindi poets in Vinay Dharwadkar’s translation. Continuing the series, this time we present Nagarjuna, Vishnu Khare, Vinod Kumar Shukla and Arun Kamal. The latter 3 are translated often; Nagarjuna, rarely. The importance of Nagarjuna’s poetry gained a belated acceptance when, one could say, bourgeois progressivism looked back on proletariat poetry, when the colonized urban modernity looked back on the indigenous, when the poet saw clouds gathering. The young poet and research scholar Manoj Kumar Jha has translated Nagarjuna for us.

Vishnu Khare has made Hindi poetry possible from very unusual and unexpected sources. The selection of poems presented here – which play out against the backdrop of the Mahabharata, cricket and the history of western classical music – should be proof enough. One could argue that Vinod Kumar Shukla is not only Hindi’s most original and experimental writer, but also the most important. Nevertheless (and, fortunately), his poetry offers many challenges and many pleasures. Like Nagarjuna and Vinod Kumar Shukla, Arun Kamal too is not easily translatable. His poetry, like Vinod Kumar Shukla’s, transforms the Hindi poetic syntax and the rhythms of free verse, albeit more subtly.



६ कवि शहर की तलाश में

फीचर्स / Features

A group of people, who would come to be friends, found themselves together in the mid-1990s. They had come to the city from different places. In time, their lives would once again take different paths. Devyani, the daughter of a Hindi/Rajasthani writer, would go from writing poetry to journalism, love, family, translation and research. The ‘critic’ of the group, Manoj Kumar Meena, would, after much thought, go into the Administrative Services. Pramod would go deeper into the field of education and working with children. Vishal Kapoor would complete his studies in History and become a guide. Shivkumar Gandhi would earn his name as a painter. And full-time poet Prabhat, too, would have much to do. But the years they were together in Jaipur, they all wrote poetry, in Hindi. (All of them still do). And indulged in experiments in living. Mostly, staying away from publication and discussion, they created poetry in their own way. We are glad we could convince them to present their work in Pratilipi.

There were two others in the group, Himanshu Pandya who would go to JNU and later become known as a critic and cultural activist; and Vishvambhar who would go on to edit one of the most significant Hindi publications on education.

१९९० के दशक के मध्य में कुछ मित्रों ने अपने को एक साथ पाया. ये अलग अलग जगहों से महानगर आए थे. अलग अलग जातियों-समुदायों के थे. कुछ समय बाद इनका जीवन फिर से अलग अलग रास्तों पर चल पड़ना था. देवयानी जो एक हिन्दी-राजस्थानी लेखक की बेटी थी उसे कविता लिखते लिखते पत्रकारिता, प्रेम, गृहस्थी, अनुवाद, शोध की ओर चले जाना था. ग्रुप के ‘आलोचक’ मनोज कुमार मीणा को बहुत सोच-विचार के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में चले जाना था. प्रमोद को शिक्षा और बच्चों के अपने काम में अधिक डूब जाना था. विशाल कपूर को इतिहास की पढ़ाई पूरी करके गाइड बन जाना था. शिवकुमार गाँधी को एक पेंटर के रूप में विख्यात होना था. और पूरावक्ती कवि प्रभात को भी और बहुत कुछ करना था. जिन वर्षों में ये मित्र एक शहर में एक साथ रहे इन सबको हिन्दी में कविता लिखना था. (कविता सभी अपने अपने अंतरालों में अब भी और लगातार लिखतेरहे हैं) और जीने की शैलियों के घनघोर प्रयोग करने थे. वे प्रकाशन और चर्चा के रोज़मर्रा से परे अपने ढंग से लिख रहे थे और बहुत जिम्मेदारी भरा कविकर्म कर रहे थे. हमें खुशी है ये हमारे बहकावे में आ गए.

यूँ दो और भी थे इस ग्रुप में, हिमांशु पंड्या जिन्हें जे.एन.यू से पढ़ाई करके हिन्दी पढ़ना था और संस्कृति कर्मी/आलोचक बनना था और विश्वंभर जिन्हें हिन्दी में शिक्षा की सबसे महत्त्वपूर्ण पत्रिकाओं में से एक का यशस्वी संपादक होना था.



किताबत / Kitabat

फीचर्स / Features

We have sometimes had pieces about books in Pratilipi, but not nearly as much as we’d like. We are introducing a new (irregular?) section in this issue – Kitabat – which will talk about books but not be limited to ‘criticism’. To start off, we have pieces on 2 Hindi books: one on Pankaj Chaturvedi’s book of poems by the young research scholar Mrityunjay, the other on Gagan Gill’s account of her journey to Kailash-Mansarovar, Avaak. Another essay by Giriraj Kiradoo, published under the lead story, is also basically a reading of Tejaswini Niranjan’s Siting Translation: History, Post-structuralism and the Colonial Context.

प्रतिलिपि में पुस्तकों पर कभी कभी लिखा गया है किंतु यह एक कमी बनी रही है. इस बार से हम एक अनियतकालिक स्तम्भ ‘किताबत’ शुरू कर रहे हैं जिसे हम इस समीक्षा-सीमित स्पेस नहीं बनाना चाहते. इस बार दो हिन्दी पुस्तकों पर लिखा गया है. पंकज चतुर्वेदी की कविताओं की किताब पर लिख रहे हैं युवा शोधकर्ता मृत्यंजय और गगन गिल के कैलाश-मानसरोवर यात्रा वृतांत अवाक् पर गिरिराज किराडू. शीर्ष कथा के अंतर्गत प्रकाशित गिरिराज किराडू का निबंध भी मूलतः तेजस्विनी निरंजन की पुस्तक साईटिंग ट्रांसलेशन: हिस्ट्री, पोस्ट-स्ट्रक्च्रलिज्म एंड द कॉलोनियल कन्टेक्स्ट की एक पढ़त है.



Indian Documentary: Peripheral Visions

फीचर्स / Features

भारतीय डॉक्यूमेन्टरी फिल्मकारों के अपने काम के बारे में लेखन की श्रृंखला में इस बार प्रस्तुत है दो ऐसे फिल्मकार जो श्रृंखला-संयोजक श्रीदला स्वामी के शब्दों में भारतीय राष्ट्रराज्य की परिधि के, मुख्यधारा के बाहर हाशिये के यथार्थ को व्यंजित करते हैं. मणिपुर में एक महिला की हत्या के विरोध में जुलाई २००४ में १२ महिलाओं द्वारा किए गए ‘न्यूड प्रोटेस्ट’ को मुख्यधारा मीडिया में एक उत्तेजक ख़बर की देखना सबको याद होगा. कविता अपनी फ़िल्म टेल्स फ्रॉम मार्जिन्स में उस ख़बर के आर पार जाती हैं और मणिपुर में जारी अशांति को मूलतः राष्ट्र के महाख्यान में उपेक्षित हाशिये की त्रासदी की तरह देखती हैं.

अपनी फ़िल्म जश्न-ए-आजादी के बारे में लिखते हुए संजय काक अपने निबंध में उस सांस्कृतिक-राजनीतिक भूगोल के बारे में लिखते है जिसमें उन्होंने फ़िल्म को टुकडा टुकडा इकठ्ठा किया. ‘फ़िल्म के स्क्रीनिंग इतिहास’ पर बात करते हुए वे एक ऐसे बिन्दु पर पहुँचते है जहाँ भारत के छोटे छोटे शहरों पटना, नासिक, शिलाँग, गोरखपुर, बरेली की ‘ऑडियेन्स’ का खुलापन और बौद्धिक उत्सुकता ख़ुद उन्हें हैरत में डाल देते हैं. उनका निबंध फ़िल्म, उसकी राजनीति, उसकी निर्माण प्रक्रिया, को उसके ग्रहण की प्रक्रिया से भिन्न नहीं करने का आग्रह करता है.

Continuing our feature on Indian documentary films, we present two filmmakers who, according to series-curator Sridala Swami, give voice to the realities of the Indian nation-state’s peripheries, give voice to those outside the mainstream. You will remember the mainstream media’s sensationalized reporting of the ‘naked protest’ by 12 women against the custodial killing of a young woman named Thangjam Manorama in Manipur (July 2007). In her film Tales from the Margins, Kavita Joshi goes beyond the news and reads the ongoing unrest in Manipur as the tragedy of the margins neglected in the national narrative.

Writing about his film Jashn-e-Azadi, Sanjay Kak tells us about the cultural and political backdrop against which he gathered the raw material for his film. Writing about the film’s ‘screening history’, he tells us of the surprising openness and intellectual curiosity he encounters in his audience in small towns like Shillong, Nashik, Patna, Gorakhpur and Bareilly. His essay argues that a film, its politics and its making are inseparable from the ways it is received/viewed.