जून 2008 / June 2008
सम्पादकीय / Editorialकिस्सा एक नाकाम संपादकीय मंसूबे का.
The Story of an Editorial Misadventure.
किस्सा एक नाकाम संपादकीय मंसूबे का.
The Story of an Editorial Misadventure.
लगभग तीन दशक पहले लिखी एक कविता, जिसका शीर्षक सिर्फ़ किसी संयोग से तिब्बत नहीं है, के लिखने की प्रक्रियाओं और प्रेरणाओं को, उसके ‘काव्यशास्त्र’ को स्मृति में उपलब्ध करने के एक कवि के प्रयत्न में निर्मित होते इस पाठ में ज्यादातर सपाट राजनीतिक पढ़त से घिरी हुई एक कविता, जिसका ‘नाम’ याद रहे तिब्बत है, अपने ही उद्गम में खुलती है, अपना एक ऐसा वैकल्पिक पठन प्रस्तावित करती हुई कि आप कविता को ‘किमियागिरी’ मान सकते हैं, राजनीति भी और सभ्यता-विमर्श भी.
अनुवाद: राबर्ट हक्स्टेड (कविता), राहुल सोनी (गद्य)
In this text, that takes shape in a poet’s efforts to locate in memory the ‘poetics’, the intricacies and inspirations of a poem written decades ago – one which is not titled Tibet by mere chance. The poem, mostly surrounded by flat political readings, opens up in its own genesis and offers an alternative reading which sets you free to take it as you wish – alchemy, politics or a discourse on civilization.
Translation: Robert A. Hueckstedt (Poem), Rahul Soni (Prose)
Featuring Ann Jäderlund’s poems, which have reshaped and enriched contemporary Swedish poetry, this section has – twelve of her poems in the original Swedish and in Teji Grover’s Hindi translations, Staffan Söderblom’s introductory notes on her poetry and Teji Grover’s intimate English prose on her experience of writing Jäderlund in Hindi.
आन येदरलुण्ड की कविता ने समकालीन स्वीडिश कविता को अपने काव्य-उद्यम से जिस कदर प्रतिकृत और समृद्ध किया है, उसको लक्ष्य करते हुए इस खंड में है आन की आठ कवितायें मूल स्वीडिश और तेजी ग्रोवर के हिन्दी अनुवादों में; आन की कविता पर स्ताफान स्ताफान स्यदरब्लुम की परिचयात्मक टिप्पणी मूल अंग्रेज़ी और हिन्दी में, और उनकी कविताओं के हिन्दी अनुवाद की प्रक्रिया पर तेजी ग्रोवर का अंग्रेज़ी गद्य.
Wagish Shukla has been writing a novel, Atha Yajnyavalkyopakhyaan, for some years now; some of its extracts have appeared in Hindi magazines and journals. We are happy to publish excerpts from Vishesh: Ek Tilismi Upakhyaan, written recently and intended to be a part of the novel.
वागीश शुक्ल पिछले कई वर्षों से एक उपन्यास लिख रहे हैं, अथः याज्ञवल्क्योपाख्यान, जिसके कुछ अंश हिन्दी पत्रिकाओं में छप चुके हैं. हमें खुशी है कि इस सिलसिले में हाल ही में लिखे गए इस उपाख्यान का एक अंश हम यहाँ प्रकाशित कर कर रहे हैं.
पिछले अंक में सुधीर चंद्र ने अपने आलेख में १८५७ के बौद्धिक उत्तरजीवन को विषय बनाया था; इस बार हिन्दी कवि और समाज विज्ञानी बद्री नारायण इसी क्रांति में दलित जातियों के योगदान के विषय में मुख्यधारा और दलित इतिहासकारों के महावृतान्तों के समकक्ष दलित लोक स्मृति में बसे आख्यानों और मिथकों की पड़ताल करते हुए न सिर्फ़ मुख्यधारा वृतान्तों में गौण इतिहास के विलोपन का एक और किस्सा बयान करते हैं, बल्कि इतिहास को समायोजित करने वाली समकालीन प्रेरणाओं की और भी इशारा करते है.
Like Sudhir Chandra in the previous issue, Hindi poet and social scientist Badri Narayan also returns to 1857, but to write about the role of dalit caste groups in the revolt. By reading together the narratives and myths in Dalit oral memory with the versions of mainstream and Dalit historians, Badri Narayan’s text not only tells another tale of a piece of subaltern history effaced in the mainstream narratives but also makes a hint at the contemporary interests that inspire readjusting of history.
पिछले अंक में प्रकाशित सेल्फ एंड टाइम की श्रृंखला में, उसका एक ‘सखा-पाठ’, जिसे लगभग उन्हीँ संकेतकों से चिन्हित किया जा सकता है जिससे कि इसके पूर्वर्ती को: दिगंबर सरलता, प्रदर्शनविमुखता आदि.
A companion to the previous issue’s Self and Time, this text is also marked by the same signifiers: naked simplicity, lack of exhibitionism et cetera.
This month will see the publication of Malayaj’s correspondence with Hindi poet, novelist and critic Ramesh Chandra Shah. We are grateful to poet and fiction-writer Aniruddh Umath, and Prashant Bissa of Surya Prakshan Mandir, for making its excerpts available to us.
हिन्दी कवि-कथाकार-आलोचक रमेश चंद्र शाह के नाम लिखे गए मलयज के पत्र सूर्य प्रकाशन मन्दिर से शीघ्र प्रकाश्य हैं. पैंतीस बरस पुराने इस संवाद के अंश उपलब्ध कराने के लिए हम कवि-कथाकार अनिरुद्ध उमट के कृतज्ञ हैं.
Krishna Baldev Vaid’s seven Hindi short stories, which perhaps are one story.
कृष्ण बलदेव वैद की सात हिन्दी कहानियाँ, जिन्हें शायद एक कहानी भी कहा जा सकता है.
सम्पूर्णा चटर्जी की दो अंग्रेज़ी कहानियाँ उनके अप्रकाशित संकलन ईटिंग द ब्रीज़: द स्टोरी ऑफ़ ए फैमिली इन इलेवन पार्ट्स से.
Two short stories from Sampurna Chattarji’s unpublished collection Eating the Breeze: The Story of a Family in Eleven Parts.
The last story from Teji Grover’s collection Sapne mein Prem Kee Saat Kahaniyan, coming out soon from Surya Prakashan Mandir.
तेजी ग्रोवर के सूर्य प्रकाशन मन्दिर, बीकानेर से शीघ्र प्रकाश्य कहानी संग्रह सपने में प्रेम की सात कहानियाँ की अन्तिम कहानी.
सारा राय की हिन्दी कहानी बियाबान में का स्वयं लेखक द्वारा कृत अनुवाद.
Sara Rai’s Hindi story Biyabaan Mein translated by the author.
Sangeeta Gundecha’s Hindi story.
संगीता गुन्देचा की हिन्दी कहानी.
प्रख्यात रंग निर्देशक कावलम नारायण पणिक्कर के रंगमंच पर उदयन वाजपेयी का अंग्रेज़ी निबंध.
Udayan Vajpeyi’s essay on famous director K.N. Panikkar’s theatre.
चंद्रहास चौधरी भारतीय अंग्रेज़ी फ़िक्शन पर अपने कॉलम की शुरुआत अंजुम हसन के उपन्यास लुनेटिक इन माय हैड के एक किरदार के बहाने शेक्सपियर के बारे में भारतीय पूर्वग्रहों पर अपने अंग्रेज़ी निबंध से कर रहे हैं.
Chandrahas Choudhury’s essay on Indian prejudices about Shakespeare as he reads Anjum Hasan’s Lunatic in my Head, which will be the first of his regular Readings in Indian Fiction.
The text of our lead story, in the original Hindi.
शीर्ष आलेख, मूल हिन्दी में.
स्वीडिश कवि आन येदरलुण्ड को अनुवाद करने की प्रक्रिया पर तेजी ग्रोवर का अंग्रेज़ी गद्य.
Teji Grover’s piece, in English, on translating Swedish poet Ann Jäderlund into Hindi.
Seven Hindi poems by Purushottam Agrawal.
पुरुषोत्तम अग्रवाल की सात हिन्दी कवितायें.
मंगलेश डबराल की तीन हिन्दी कवितायें, असद जैदी के अंग्रेज़ी अनुवाद में.
Three Hindi poems by Mangalesh Dabral, in Asad Zaidi’s translations.
के.वी.के. मूर्ति की छह अंग्रेज़ी कवितायें.
Six poems by K.V.K. Murthy.
One Ghazal and four Nazms by Sheen Kaaf Nizam in Urdu, and in Devanagari transliteration by the author.
शीन काफ़ निज़ाम की एक ग़ज़ल और चार नज़्में मूल उर्दू में, और देवनागरी में कवि द्वारा लिप्यन्तरित.
एच.एस. शिवप्रकाश की छह ग़ज़लें, मूल कन्नड़ में एवं स्वयं लेखक के अंग्रेज़ी अनुवाद में.
Six Ghazals by H.S. Shiva Prakash in the original Kannada, and in English translation by the author.
समीर रावल की अंग्रेज़ी कविता बार्सिलोना कवि द्वारा कृत केटलन और हिन्दी अनुवादों के साथ.
Sameer Rawal’s poem Barcelona in the original English and in the author’s Catalan and Hindi translations.
विवेक नारायणन की चार अंग्रेज़ी कवितायें.
Four English poems by Vivek Narayanan.
एनी जैदी की तीन अंग्रेज़ी कवितायें.
Three English poems by Annie Zaidi.
Twelve Poems by Ann Jäderlund.
आन येदरलुण्ड की बारह स्वीड़ी कवितायें, तेजी ग्रोवर के हिन्दी अनुवादों में