दिसम्बर २००९ / December 2009

शीर्ष आलेख / Lead Article

मेरी भाषा में तुम शामिल हो / You Are Part of My Language

शीर्ष आलेख / Lead Article

इस बार की शीर्ष कथा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2010 के दलित फोकस पर केन्द्रित है. यहाँ शामिल चार भाषाओं – अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी और तमिल – के छह दलित लेखकों का लेखन इस प्रचलित मान्यता का एक सर्जनात्मक प्रतिवाद तो है ही कि वह लेखन दलित राजनैतिक आंदोलन का एक सीधा उप-उत्पाद है, वह उस राजनीति का भी एक प्रतिवाद है जो दलित लेखन के एकाश्म, अपवर्जी आख्यान होने के अपने कन्स्ट्रक्ट को लगभग एक स्वयंसिद्ध तथ्य की तरह प्रस्तुत करती है. दलित एक्टिविस्ट काँचा इलैया के ‘मायथो-हिस्टोरिकल’ प्रवचन और फीचर के अन्य ‘गल्पात्मक’ मज़मूनों के बीच भी एक तरह का द्वन्द्वमूलक संबंध लक्ष्य किया जा सकता है.

पंजाबी के रैडिकल वामपंथी लाल सिंह दिल और हिन्दी में दलित लेखन को स्थापित करने वाले लेखकों में से एक ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविताओं में जहाँ, काँचा की तरह अन्य की एक विचारधारात्मक छवि है वहीं देसराज काली, बामा और अजय नावरिया की कहानियों में आत्म और अन्य की पारस्परिकता का गल्प कई जटिल और अपूर्वानुमेय संरचनाओं में निर्मित होता है. ये पाठ याद दिलाते हैं कि अस्मिता के सभी संघर्ष न सदैव एकस्क्लूजिव होते हैं ना सदा वैसे बने रहते हैं; उन्हें एलियनेट करने वाली राजनीति को यह अवश्य पहचान सकना चाहिये कि अपनी ‘प्रदत्त’ सार्वभौमिकता के बरक्स इन संघर्षों को ‘सीमित’ समझना मनुष्य मात्र की पीड़ा, उसके दमन और उसके मुक्ति के स्वप्न का एक सुप्रीमेसिस्ट नकार है.

दलित लेखन में प्रतिनिधित्व एक बेहद समस्यात्मक पद रहा है इस तथ्य की पृष्ठभूमि में यह शीर्ष कथा खुद लेखकों/उनके अनुवादकों के चुने हुए मजमूनों से बनी है एक कांचा इलैया के अपवाद को छोड़कर जिन्होंने विकट निजी समस्याओं के चलते यह काम हम पर छोड़ दिया. हमें उम्मीद है यह फेस्टिवल, निर्देशक नमिता गोखले की प्रत्याशाओं के अनुरूप, भारतीय दलित लेखन के लिए अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोज़र का एक सुअवसर बन पायेगा.

This issue’s lead story highlights the Dalit Focus at the Jaipur Literature Festival, 2010. The writings presented here – six authors from four languages: English, Hindi, Panjabi, Tamil – are not only a creative negation of the popular myth that Dalit writing is a by-product of the Dalit political movement, but are also a serious challenge to the politics that constructs Dalit writing as a monolithic, exclusivist narration and presents it as fact — which is also reflected in a kind of dialectical relationship between the ‘mytho-historical’ text of the Dalit activist Kancha Ilaiah and the other ‘literary’ texts presented here.

Whereas, in the poems of Lal Singh Dil, the radical leftist from Punjab, and Omprakash Valmiki, one of the writers responsible for establishing a Hindi Dalit literature, one can see, as in Kancha Ilaiah, that a kind of ideological Other is inevitable; in the stories of Desraj Kali, Ajay Navaria and Bama, we find more complex and unexpected representations of the mutuality of the Self and the Other. These texts are a reminder that identity struggles/discourses are never entirely exclusivist, nor do they remain so for long; the politics that alienates them in India by considering their struggles ‘limited’ — as opposed to the ‘given’ universality of its own — can barely conceal that such an alienation is merely a supremacist belittling of the pain, the repression, and the dreams of freedom of all human beings.

Representation in Dalit writing has always been an extremely problematic point. Therefore, the pieces included in this lead feature have been selected by the authors/translators themselves (barring Kancha Ilaiah who, due to some personal issues, left the task to us). We hope that the festival proves, as Director Namita Gokhale hopes, an occasion for bringing a wider international exposure to Indian Dalit writing.



आत्म और उसके अनुवाद / The Self and Its Translations

शीर्ष आलेख / Lead Article

इस अंक की शीर्ष कथा आत्म और उसके अनुवाद एक तरह से स्वयं प्रतिलिपि को परिभाषित करती है – जितनी यह एक दार्शनिक या सौन्दर्यशास्त्रीय या विचारधारात्मक समस्या है उतनी ही इस पत्रिका के लिये यह अपने होने की एक नितांत दैनिक और व्यावहारिक समस्या है. इस पत्रिका का जो भी आत्म है वह कई अनूदित और तथाकथित ‘मूल’ पाठों/आत्मों से बना है जिनमें परस्पर कोई एकरूपता या समरसता न है ना काम्य है. उम्मीद है संवाद की कुछ संभावनाएँ जरूर बनी हैं.

जिन छह पाठों से मिलकर यह शीर्ष कथा बनी है उनमें भी समरसता नहीं यद्यपि सहमति और असहमति के कई उपपाठ हैं. सबसे बड़ी सह-मति है इनकी आत्मीयता जिसका एक बहुत संदर उदाहरण है के. सच्चिदानंदन का निबंध जिसमें वे अपनी कविताओं में रह रहे अपने कई आत्मों के बारे में बात करते हैं. केकी दारूवाला का लेख कवि-कर्म और कवि-आत्म के बारे एक उजले विट के साथ उनकी कई कविताओं के लिखे जाने के पीछे की कहानी कहता है.

वाल्मीकि रामायण के अपने अनुवाद और उस पर अपनी कमेंटरी लिखने के बीच के सालों में संस्कृत अध्येता अर्शिया सत्तार का संबंध रामकथा व राम के साथ बदल गयाः एक ‘कॉर्ड-कैरिंग’फेमिनिस्ट अब राम और सीता के उत्तर-वनवास संबंध को उनके प्रेम के लोप की तरह पढ़ती है और राम के आचरण को अधिक सहृदयता से परखने की कोशिश करती है. प्रतिपाठकों की मध्यस्थता में यह पाठ और पाठक की पारस्परिकता की एक अनोखी दास्तान है.

प्रिया सरुक्काई छाबरिया जहाँ हमें यह याद दिलाने की कोशिश करती हैं कि लेखन से उभरने वाला लेखकीय आत्म अपनी ही बनाई हुई भूलभुलैया में भटकता हुआ एक बहुरूपिया होता है वहीं किन्नौर के एकांत में रहने वाली नूर ज़हीर इस बात का कि कैसे इस लेखकीय आत्म का विस्तार होता है, कैसे वह अन्यों तक पहुँचने की विधियाँ ढूँढ़ता है. गिरिराज किराड़ू की द्विभाषी मल्टी-मीडिया प्रस्तुति पाठों और परिप्रेक्ष्यों के एलबम की तरह विन्यस्त है और बोर्खेज़ के इस कथन पर एक विनम्र पाद-टिप्पणी है कि कैसे मूल अनुवाद के प्रति वफादार नहीं होता.

ये सब पाठ साहित्य अकादेमी और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित एक परिसंवाद में प्रस्तुत किये गये थे.

The lead story – The Self and Its Translations – in a way tries to define Pratilipi. For Pratilipi this is as daily and practical a ‘problem’ as it is philosophical, aesthetic or ideological. Whatever the ‘self’ of this magazine is it is made of many translated and ‘so-called’ original selves/texts which neither are in any harmony nor is it intended to be so. However, we do hope that possibilities of some kind of dialogue have surely emerged out of it.

The six texts that constitute this lead story are also not harmonious though there are many subtexts of agreement/disagreement across them. The over-riding agreement is all the six are intimate texts, and a very beautiful example of this intimacy is K.Satchidanandan’s essay in which he maps many selves that have inhabited his poetry. Keki Daruwala, with a bright wit, talks about the poetic self and the act of writing poetry; and takes us to the backdrop of many of his poems and a short story.

Between translating Valmiki’s Ramayana and writing a commentary on it, Sanskrit scholar Arshia Sattar’s relationship with the Rama story and its hero changed: an erstwhile ‘card-carrying’ feminist now reads Ramayana, post-exile, as a story of loss of love and perhaps to her own surprise reads the protagonist with a new-found sympathy. Under the shadow of antireaders, this is a fabulous tale of mutual love between a text and its reader.

If Priya Sarukkai Chhabaria attempts at reminding us that a writing self is all but a masquerader caught in its own labyrinth; Noor Zaheer, blessed to be living in the solitude of Kinnaur, seeks to understand how self finds ways of extending to various others. Giriraj Kiradoo’s bilingual multi-media presentation is an album of texts and contexts and submits itself as a foot note to Borges’s wonderful articulation that ‘the original is not faithful to the translation’.

All the texts were presented at a conference organized by the Sahitya Akademi and the Department of English, Benares Hindu University.



मेट्रो / Metro

शीर्ष आलेख / Lead Article

मेट्रोपोलिटन स्पेस में जीवन को पिछले कुछ वर्षों में बहुत तरह से पढ़ा गया है. इस बार की हमारी शीर्ष कथा उस जीवन की लय को, उसकी कविता को पकड़ने की कोशिश करती है. तीन माध्यमों – कविता, गद्य और फोटोग्राफी में कुल सात पाठ और चार मेट्रो शहर इसमें शामिल हैं. कोलकाता जहाँ एक ओर अभिनेता और लेखक ट्रिना बनर्जी की कविताओं में इस तरह आत्मसात हो जाता है कि ये कवितायें कोलकाता का नहीं लिखने वाले के आत्म का बखान हो जाती हैं वहीं कथाकार सुमना राय के बहुस्वरीय संस्मरण में वह एक परिवार की तीन पीढ़ियों और उस परिवार के आश्रितों के स्वप्न और यथार्थ, सम्मोहन और निराशा, मौन और आवाज़ के मध्य डोलता हुआ ‘एकमात्र’ शहर है. कौशिक सेन गुप्ता के विजुअल निबंध में वही कोलकाता एक बिल्कुल भिन्न शहर है – अपनी सबआल्टर्न पृष्ठभूमि से अधिक चमकते देवी देवता मानो तत्क्षण उसी तरह उससे एलियनेटेड और उसी में समाहित हैं जैसे परंपरा और आधुनिकता भारत के इस सबसे अनोखे महानगर में। इन छायाचित्रों पर ट्रिना बनर्जी का गद्य भी कोलकाता-पाठों में शामिल है।

दिल्ली के पुराने रेड लाईट एरिया जी.बी. रोड़ की रिक्शे से सवारी कराता हुआ प्रभात रंजन का गद्य औपनिवेशिक नज़रिये और एक्टिविस्ट आवेग के बिना इस ‘बदनाम बस्ती’ में प्रवेश करता है और वहाँ ‘लज्जा’ के अनूठे दृष्टांत ढूँढ़ लेता है; जे. संजना की गद्य कविताओं का ‘बॉम्बे’ कभी अलसुबह की शांति में और कभी लोकल ट्रेन, रेल्वे स्टेशनों और सड़कों के अतिपरिचित में प्रकट होता है और धीरे धीरे इसे देखने वाली को ‘घरों के प्रति उन्मादी’ बना देता है; और तेजी से मेट्रो होता गया जयपुर इस अंक के फीचर्ड आर्टिस्ट हिमांशु व्यास के छायाचित्रों में कभी कभी वह शहर है जो शायद जल्दी ही वह नहीं रहेगा – हिमांशु के सब चित्र मिलकर कोई महानगर नहीं बनाते, वे महानगर की अवधारणा को विसर्जित करते हुए चित्र हैं.

Life in the metropolitan space has been studied variously in recent years. Our lead feature consisting of seven texts in three media – poetry, prose and photography – tries to frame the rhythm and the poetry of this life. Kolkata which, in actor-writer Trina Banerjee’s poems, is internalized in such a way that they appear more as an expression of the writer’s self (and not of the city as such), is also the ‘only’ city around, oscillating between dream and reality, fascination and despair, silence and voice of three generations of a family and its dependants in Sumana Roy’s memoir. The same (?) Kolkata is very different in Kaushik Sengupta’s visual essay – strikingly bright images of gods and goddesses emerging out of a subaltern background, at once alienated from and dissolved into it, just as modernity and tradition have always been in this strangest of Indian cities. Trina Banerjee’s text on Kaushik’s work is the last of the four Kolkata-texts.

Taking us on a rickshaw ride of GB Road, the old red light area of Delhi, Prabhat Ranjan’s piece enters the ‘badnaam bastee’ without the usual colonial attitude and activist passion and, perhaps because of that, is able to witness some very surprising moments of ‘shyness’. In J. Sanjana’s prose poems, ‘Bombay’ that is visible either in the calm of the early mornings or in the very familiar space of roads, local trains and railway stations, gradually finds the poet ‘obsessing with the houses’.

In Himanshu Vyas’s photographs, Jaipur (fast becoming a metro) is sometimes the city it will soon cease to be. Put together, Himanshu’s visuals do not construct Jaipur as a Metro, instead they try to deconstruct the very notion of ‘big cities’.



एक नये पीड़ित के सम्मुख / Before A New Kind Of Victim

शीर्ष आलेख / Lead Article

हमारे सार्वजनिक और निजी स्पेस में, आतंक के अनुभव पर एकाग्र इस पहले वार्षिकांक की शीर्ष कथा तीन समाजविज्ञानियों के मज़मूनों से बनी है: आशीष नंदी का एक साक्षात्कार, मुख्यधारा मीडिया में ९/११ के भारतीय प्रति-हस्ताक्षर बन चुके ‘२६/११’ को पढने का यत्न करता हुआ अश्वनी कुमार का निबंध और महात्मा गाँधी के अंतिम दिनों के बारे में सुधीर चन्द्र की ताजा, अप्रकाशित पुस्तक के कुछ अंश.

यह अंक, अपनी प्रस्तावित योजना के अनुसार आतंक के अनुभव पर एकाग्र है और शीर्ष कथा के पहले दो मज़मून ऐसे विमर्श के उदहारण हैं जिसके केंद्र में आतंक के सबसे हिंसात्मक सार्वजनिक प्रदर्शन – आतंकवाद- के पीड़ित हैं. सीरियल बम धमाकों और नए किस्म के आतंकवाद के साथ हम एक सर्वथा नए पीड़ित के सम्मुख हैं. एक ऐसा पीड़ित जो किसी भी ‘पारंपरिक’ कारण/व्याख्या – रंग, नस्ल, धर्म, जाति, राष्ट्रीयता, विचारधारा, सम्पत्ति या उसके अभाव से पीड़ित नहीं. वह सिर्फ इसलिए एक पीड़ित है कि वो या उसका कोई परिजन, मित्र एक स्थान-विशेष पर एक समय-विशेष पर मौजूद था. पहले दोनों मज़मून जहाँ इस नयी आतंकवादी हिंसा की यादृच्छिकता, इसकी समाज-मनोवैज्ञानिक श्रेणियों और इसके संभावित उपचारों का विश्लेषण करते हैं वहीं सुधीर चंद्र का गाँधी-स्मरण इस पूरे परिदृश्य का न सिर्फ़ एक काउंटर-प्वायंट है, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप के विशेष संदर्भ में अहिंसात्मक प्रतिरोध के इतिहास को ठीक उस बिंदु पर पढ़ता है जहाँ वह स्वयं अपने प्रणेता के द्वारा प्रश्नांकित है. क्या गाँधी की सफलता से अधिक उनकी असफलता को ठीक से – जैसी वह है वैसे – पढ़ने से ही उनका सार्थक पुनराविष्कार संभव है?

The lead feature of our first anniversary issue, focusing on terror in our public and private spaces, comprises of 3 pieces: An interview with Ashis Nandy, Ashwani Kumar’s essay that tries to read what has become the Indian counterpart of 9/11 in the mainstream media (“26/11″), and excerpts from Sudhir Chandra’s new book on the last days of Mahatma Gandhi.

The first two pieces are examples of the kind of discourse that focuses on the victims of the most violent public face of terror – terrorism. With bombings and serial blasts, we have entered a unique phase in human history. We are confronting a completely new, unprecedented kind of victim who is victimized not for his/her gender, color, caste, nationality, identity, ideology, property, wealth or lack of it. Instead, this is a victim who is victimized only because s/he happened to be there at a particular place at a particular time.

Whereas the first two pieces analyze this new terrorism, its randomness, its socio/psychological categories and its probable solutions, Sudhir Chandra’s piece on Gandhi serves not only as a counterpoint, but reads nonviolent resistance, particularly in the context of the Indian subcontinent, precisely at the point where it is questioned by its own originator. Can it be that the meaningful rediscovery of Gandhi is possible more by reading his failures – for what they are – than by reading his successes?



Translating Bharat / India: Something Will Ring

शीर्ष आलेख / Lead Article

एक बार फिर, हमारी शीर्ष कथा कई मज़मूनों से बनी है और पिछले अंक के सम्पादकीय की थीम को आगे बढ़ाती है। जैसा पिछले सम्पादकीय में कहा गया था, हमारे समय में अनुवाद के नये संकेतक/मध्यस्थ सक्रिय हुए हैं। भारत में, भारत के विषय में अनुवाद को लेकर सक्रियता अकादमिक और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर नये ढंग से बढ़ी है। इस वर्ष के शुरु में सियाही ने अनुवाद पर एक आयोजन किया जिसका शीर्षक था ट्रांसलेटिंग भारत. उस आयोजन में भारतीय भाषाओँ के अलावा मुख्यतः फ्रांसीसी और ब्रितानी अनुवादकों और साहित्यिक एजेंटो ने हिस्सेस्दारी की. पिछले महीने स्विट्जरलैंड के लोज़ान विश्वविद्यालय में एक आयोजन हुआ जिसका शीर्षक था ट्रांसलेटिंग इंडिया. इसमें हिन्दी लेखकों, आलोचकों और इतिहासकारों के साथ साथ स्विस, फ्रांसीसी, जर्मन और अमेरिकन अकादमिकों ने हिस्सेदारी की. सियाही के आयोजन के उद्देश्यों में ‘आर्थिक महाशक्ति’ के तौर पर उभरे देश और ‘ग्लोबल हो रहे संसार’ में भारत से अनुवाद की संभावनाओं का पता लगाना, अनुवाद कर्म और अनुवाद उद्योग की समस्याओं पर विचार करना और भारतीय भाषाओं से अंग्रेज़ी एवं यूरोपीय भाषाओं में अनुवाद कर्म से जुड़े विभिन्न व्यावसायिकों को एक नेट्वर्किंग प्लेटफार्म उपलब्ध करना था. लोज़ान विश्वविद्यालय के आयोजन का उद्देश्य हिन्दी साहित्य के अनुवादों से निर्मित होने वाले ‘सांस्कृतिक भारत’ का अध्ययन करना था. लोज़ान का आयोजन अधिक औपचारिक रूप से वैचारिक/अकादमिक किस्म का आयोजन था और इसमें पढ़े गए पर्चे विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर माया बर्गर और निकोला पोज्जा के संपादन में पुस्तककाकार प्रकाशित होंगे. उसमें पढ़े गए पर्चों में से पाँच हमारी शीर्ष कथा में शामिल हैं. प्रतिलिपि में उनके प्रकाशन की अनुमति के लिए हम माया और निकोला के आभारी हैं.

Once more, our Lead Story is the sum of many parts and takes forward the theme set out in the last issue’s Editorial. As was stated in that Editorial, in our time, new signifiers/mediators of translation have become active. Whether academic or commercial, there seems to be an increase in activity around translation in India and about India. At the start of the year 2008, Siyahi organized a translation event titled “Translating Bharat” in which the participants included French and British translators, besides those working in Indian languages, and literary agents. Last month, there was a conference at Laussane University (Switzerland) titled “Translating India“. Participants included Hindi writers, critics and historians as well as Swiss, French, German and American academics. The aims of Siyahi’s event were to explore the possibilities of translation in India (an ‘economic superpower’ in a ‘globalized world’), to discuss the various problems in the process and the economics of translation, and to provide a platform for networking to people in the translation market. The conference at Laussane intended to study the ‘Cultural India’ created by translations. This event was obviously more academic in nature and the papers read here will be published in book form, edited by Maya Burger and Nicola Pozza. Pratilipi is grateful to Maya and Nicola for permission to print five of those papers as part of our Lead Story.

[Continued...]



In Search of Ramanand – The Guru of Kabir and Others: Purushottam Agrawal

शीर्ष आलेख / Lead Article

प्रसिद्द कबीर अध्येता पुरुषोत्तम अग्रवाल का यह शोध आलेख उस रामानंद की खोज करता है जिसे परम्पराएं और मध्यकालीन स्रोत संत-कवि कबीर और अन्यों के गुरु की तरह स्वीकार करती आयी हैं किन्तु आधुनिक पांडित्य न सिर्फ़ ‘एक ब्राह्मण’ रामानंद के ‘एक जुलाहे’ कबीर का गुरु होने से, बल्कि दोनों के समकालीन होने से भी इनकार करता है. यह पाठ, सप्रमाण, इन दोनों आधुनिक मिथकों का खंडन करते हुए उस ‘संस्कृत रामानंद’ को भी एक्सपोज करता है जिसे बीसवीं शताब्दी में ‘आविष्कृत’ किया गया और जिसे बाद के शोधकर्ताओं ने सर्वसम्मति से ‘ऐतिहासिक रामानंद’ की तरह प्रतिष्ठित कर दिया.

पुरुषोत्तम अग्रवाल का पाठ ‘संस्कृत रामानंद’ के बरक्स ‘हिन्दी रामानंद’ को, ‘आधुनिक’ के बरक्स ‘मध्यकालीन’ को पढ़ते हुए अस्मितामूलक विमर्शों का, और उनमें सक्रिय ‘प्रामाणिक प्रतिनिधित्व’ की धारणा का भी, क्रिटीक निर्मित करता है, जो समूची परंपराओं को ‘संस्थाबद्ध साज़िश’ में और एक मनुष्य को अपनी जातीय, सामुदायिक पहचान के आत्मचेतनाहीन नमूने (Sample) में घटा देती है.जैसा यह पाठ कटु व्यंग्य से पूछता है, क्या कबीर के ‘प्रामाणिक प्रतिनिधित्व’ के लिये हमें किसी ‘ओबीसी आलोचक’ की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी?

Renowned Kabir scholar, Purushottam Agarwal’s research paper sets off in search of Ramanand whom tradition(s) and medieval sources have referred to as the guru of the Sant-poet Kabir and others. Modern scholarship, however, holds that Ramanand and Kabir were not contemporaries and that the Brahman Ramanand could not have been the guru of the low-caste Kabir. This text, in disproving both these modern myths also exposes the ‘Sanskrit Ramanand’ as a 20th century construct whom later scholars have, almost unanimously, estabished as the ‘Historic Ramanand’.

By reading the ‘Hindi Ramanand’ against the ‘Sanskrit Ramanand’, the ‘medieval’ against the ‘modern’, Purushottam Agarwal’s text develops a critique of the identity discourses (and the undercurrent notion of ‘authentic representation’) which reduce entire traditions into ‘institutionalized conspiracies’ and reduce a human being to merely a function of his caste or communal identity. As the text asks sarcastically, will we have to wait for a “critic belonging to the OBCs” to receive an “authentic representation” of Kabir?



History, Literature, Beliefs: Sudhir Chandra

शीर्ष आलेख / Lead Article

इस बार हमारी शीर्ष कथा एक नहीं कई मजमूनों से बनी है. इसमें असद जैदी की हिन्दी कविता १८५७: सामान की तलाश (२००८) का अंग्रेज़ी अनुवाद और उस पर राजेश कुमार शर्मा की अंग्रेज़ी टिप्पणी का हिन्दी अनुवाद, चंद्र प्रकास देवल की १६वीं शताब्दी में कवियों के मरण-धरणे की इतिहास-विस्मृत घटना पर लिखी राजस्थानी-हिन्दी पुस्तक ‘झुरावो’ (२००८) के कुछ अंशो और पुस्तक की भूमिका के अंग्रेज़ी अनुवाद, कुंवर नारायण की सत्तर के दशक में प्रकाशित हिन्दी कहानी ‘मुग़ल सल्तनत और भिश्ती’ का अंग्रेज़ी अनुवाद और इन सब मजमूनों की पृष्ठभूमि में इतिहास-लेखन और साहित्य-लेखन के अंतर्संबंधों पर समाजेतिहासकार सुधीर चंद्र का अंग्रेज़ी निबंध शामिल है.

सुधीर का निबंध इतिहास और साहित्य की पारस्परिकता को अनुशासनात्मक/विधात्मक सीमाओं और निष्ठाओं के परिप्रेक्ष्य में पढ़ता है. और ऐसे मजमूनों की संभावनाएं तलाश करता है जिनमें बिना ‘अनैतिहासिक’ हुए इतिहास(लेखन) गल्पात्मक/साहित्यिक हो सके और बिना ‘असाहित्यिक/अगल्पात्मक’ हुए साहित्य(लेखन) ऐतिहासिक हो सके और कहता है कि साहित्य तभी अधिक ‘प्रामाणिक’ ढंग से ऐतिहासिक हो सकता है जब वह ‘गल्पात्मक/साहित्यिक’ बना रहे.

This time around, our lead story consists of not one but many pieces: it has Asad Zaidi’s Hindi poem 1857: Samaan ki Talaash along with an English translation and with Rajesh Kumar Sharma’s commentary; it has excerpts from, and the preface to, Chandra Prakash Deval’s long poem in Rajasthani, Jhuravo, based on an incident from the 16th century, long-forgotten by history – in English and Hindi translations; it has the English translation of Kunwar Narain’s story Mughal Saltanat aur Bhishti from the 1970s; and, against the backdrop of these works, it has an essay by the social-historian Sudhir Chandra on the inter-relationships of history and literature.

Sudhir’s essay reads the intertextuality of history and literature in the context of disciplinary integrities and limitations. It tries to find possibilities in texts where historical (writing) becomes fictional/literary without losing its historicity, and literary (writing) becomes historical without losing its literariness/fictiveness, and says that literature can be more “authentically” historical only by remaining fictional/literary.



Exiled from Poetry and Country: Uday Prakash

शीर्ष आलेख / Lead Article

लगभग तीन दशक पहले लिखी एक कविता, जिसका शीर्षक सिर्फ़ किसी संयोग से तिब्बत नहीं है, के लिखने की प्रक्रियाओं और प्रेरणाओं को, उसके ‘काव्यशास्त्र’ को स्मृति में उपलब्ध करने के एक कवि के प्रयत्न में निर्मित होते इस पाठ में ज्यादातर सपाट राजनीतिक पढ़त से घिरी हुई एक कविता, जिसका ‘नाम’ याद रहे तिब्बत है, अपने ही उद्गम में खुलती है, अपना एक ऐसा वैकल्पिक पठन प्रस्तावित करती हुई कि आप कविता को ‘किमियागिरी’ मान सकते हैं, राजनीति भी और सभ्यता-विमर्श भी.
अनुवाद: राबर्ट हक्स्टेड (कविता), राहुल सोनी (गद्य)

In this text, that takes shape in a poet’s efforts to locate in memory the ‘poetics’, the intricacies and inspirations of a poem written decades ago – one which is not titled Tibet by mere chance. The poem, mostly surrounded by flat political readings, opens up in its own genesis and offers an alternative reading which sets you free to take it as you wish – alchemy, politics or a discourse on civilization.
Translation: Robert A. Hueckstedt (Poem), Rahul Soni (Prose)



प्रतिरोध और साहित्य: मदन सोनी

शीर्ष आलेख / Lead Article

हिन्दी साहित्य के विशेष परिप्रेक्ष्य में ‘प्रतिरोध’ को एक मूल्य और अवधारणा के रूप में, साहित्य के साथ उसके रिश्ते के फलन में पढ़ता और समस्याग्रस्त करता यह पाठ मानववाद और उसके समसूत्री विमर्शों की मनुष्य-केन्द्रिकता और ‘नस्लवाद’ को भी चिन्हित करता है.

By problematizing ‘resistance’ as a value and an ideology, and its correspondences with literature, particularly Hindi literature, Madan Soni’s text identifies the homocentricism and ‘racism’ of humanism and the discourses homogeneous to it.