इसी पृथ्वी पर: दूसरों का जीवन / On This Planet: The Lives of Others

प्रत्येक कथा एक दूसरी कथा है. दूसरों के जीवन के बारे में. अपने जीवन को दूसरों के और दूसरों के जीवन को अपने जीवन की तरह और इस तरह हर जीवन को एक दोहरे जीवन की तरह, हर कथा को एक दोहरी कथा की तरह देखने की कथा है. इसका दोहरापन इस अर्थ में भी है कि ख़ुद को लगातार इसी पृथ्वी पर, बज़िद, लोकेट करने के बावजूद ये एक वैकल्पिक पृथ्वी की, एक दूसरे राज्य की प्रति-कल्पना की कथाएँ भी हैं.
शीर्ष कथाओं में अंजुम हसन, शर्मिष्ठा मोहंती, संपूर्ण चटर्जी, मित्रा फूकन और निताशा कौल की अंग्रेजी कहानियों, अंग्रेजी अनुवाद में सारा राय और तेजी ग्रोवर की हिंदी कहानियों, मनीषा कुलश्रेष्ठ की हिंदी कहानी और प्रत्यक्षा के नए हिंदी उपन्यास के लंबे अंश के साथ साथ युवा नार्वीजी लेखिका इंग्रिड स्टोरहॉमेन के चेर्नोबिल की न्यूक्लियर त्रासदी की छाया में पीड़ितों की सामूहिक स्मृतियों और विस्मृतियों के अभिलेख की तरह लिखे गये उपन्यास के अंश भी अंग्रेज़ी अनुवाद में शामिल हैं.
Every story is another story. About the lives of others. A story of looking at one’s life as another, another’s life as one’s own, and in this way, every life as a double life and every story as a double story… Double also in the sense that, despite locating themselves on this planet, these stories are also about imagining alternate planets, alternate countries.
This lead feature comprises: stories in English by Anjum Hasan, Sharmistha Mohanty, Sampurna Chattarji, Mitra Phukan and Nitasha Kaul; English translations of Hindi stories by Sara Rai and Teji Grover; a Hindi story by Manisha Kulshreshtha and a long excerpt from Pratyaksha’s new Hindi novel; and an excerpt, in English translation, from a novel by the Norwegian writer Ingrid Storholmen, that channels the collective memories of the victims of the Chernobyl disaster.
Click to Read
The Street: Sharmistha Mohanty
On This Planet: Sampurna Chattarji
Voices from Chernobyl: Ingrid Storholmen
मेरा ईश्वर यानि…: मनीषा कुलश्रेष्ठ
Hope and Despair: Nitasha Kaul